साल 2025 के 5 सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड्स, जो नहीं दोहराना चाहेगी कोई भी टीम

Published : Dec 18, 2025, 04:11 PM IST
Year Ender 2025 cricket

सार

Year Ender 2025 Cricket: साल 2025 में कई बड़े रिकॉर्ड बने, तो कई ऐसे भी रिकॉर्ड बने जो कोई भी क्रिकेट टीम दोहराना नहीं चाहेगी। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में... 

Shameful Cricket Records 2025: क्रिकेट की फील्ड पर हर दिन कोई रिकॉर्ड बनता है, तो कोई रिकॉर्ड टूटता है। लेकिन कोई भी क्रिकेटर या टीम ऐसे रिकॉर्ड नहीं बनाना चाहती, जिससे टीम की आलोचना हो। साल 2025 में ऐसे ही कई शर्मनाक रिकॉर्ड बने, जिसे टीम दोहराना नहीं चाहेगी। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच रिकॉर्ड्स के बारे में...

टेस्ट क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

12 जुलाई 2026 को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को केविन पार्क, किंग्स्टन में 27 रनों पर ऑल आउट कर दिया। ये टेस्ट विकेट के इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इस मैच में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लिए थे। वहीं, स्कॉट बोलैंड ने भी हैट्रिक लगाई थी और वेस्टइंडीज की टीम को 27 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

और पढ़ें- कभी जूते खरीदने को तरसा, अब IPL 2026 में गेंद से उड़ाएगा डंडे; ऑक्शन में मिले इतने रुपए

एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदे फेंकने का रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 के एक मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 11 गेंदे फेंकी थी। जिसमें चार वाइड और एक नो बॉल शामिल थी। एक ओवर में 6 बॉल होती है, लेकिन इस क्रिकेटर ने पांच बॉल एक्स्ट्रा फेंकी थी।

अर्शदीप के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज

अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में एक ओवर में सबसे ज्यादा वाइड बॉल फेंकी। उन्होंने एक ओवर में 17 वाइड देते हुए 18 रन दिए। अर्शदीप ने इस ओवर में कुल 13 गेंद फेंकी, जो T20 में सबसे ज्यादा बॉलों का ओवर था।

चेन्नई सुपर किंग्स का अनचाहा रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए। इसमें चेपॉक में अपनी पहली लगातार तीन हार और टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्वाइंट्स टेबल पर दसवें नंबर पर रहना है।

ये भी पढ़ें- IND vs SA: 6 गेंदें, 7 वाइड... अर्शदीप सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के नाम भी अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। जिसमें वो 200 से ज्यादा कोर का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार असफल रही। जबकि, पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, फाइनल में उसे आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday Match, IND vs WI 3rd ODI Result: कल का मैच कौन जीता? KL राहुल का शतक, विंडीज का रिकॉर्ड चेज
IND vs WI 3rd ODI Result: 352 रन बनाकर भी हारा भारत, शाई होप के नाबाद 162 रनों से विंडीज का रिकॉर्ड चेज