IND vs SA 2nd T20i: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करती हुई अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में रन बनाए हैं। गेंदबाजी के दौरान अर्शदीप सिंह के द्वारा वाइड की बौछार देखने को मिली। 

Arshdeep Singh 7 Wide ball in IND vs SA 2nd T20i: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने वाइड बॉल की झड़ी लगा दी। उन्होंने एक ओवर में कुल 7 गेंद लाइन से बाहरी डाली। वैसे तो एक ओवर में 6 गेंद ही फेंके जाते हैं, लेकिन अर्शदीप ने कुल 13 गेंदे फेंकी। उन्हें देख सभी क्रिकेट फैंस चौंक गए, जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल थे। खुद कोच गंभीर काफी हैरान नजर आ रहे थे। उनका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अर्शदीप ने अपने सभी तीर तरकश से निकाले, लेकिन वाइड गेंद ने उनका साथ नहीं छोड़ा। आइए पूरा ओवर देखे हैं...

एक ओवर में अर्शदीप सिंह ने डाले 7 वाइड बॉल

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के 11वें ओवर में ऐसा नज़ारा देखने को मिला। इस ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बॉलिंग करने आए। उन्होंने बैट्समैन को आउट करने के इरादे से गेंद डाली, लेकिन वाइड का सिलसिला शुरू हो गया। यह सीन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने छक्का मार दिया। बाद में अर्शदीप सिंह ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद वाइड हो गई। उसके बाद फिर लाइन में डालने की कोशिश की, मगर लगातार बॉल बाहर जाती रही। इसी के साथ 13 गेंदों का ओवर हुआ, जिसमें 7 वाइड के साथ कुल 18 रन आए।

T20i में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद

  • नवीन उल हक (अफगानिस्तान): 13 गेंद, जिम्बाब्वे
  • अर्शदीप सिंह (भारत): 13* गेंद, साउथ अफ्रीका
  • सिसंडा मगाला (साउथ अफ्रीका): 12 गेंद, पाकिस्तान

और पढ़ें- India vs South Africa 2nd T20i: आज के मुकाबले में टॉस कौन जीता?

न्यु चंडीगढ़ में भारत के सामने रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वह सही साबित नहीं हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर रन बनाए हैं। क्विंटन डी कॉक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने 46 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्के मारे। क्विंटन ने 195.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। एडम मारक्रम ने भी बल्ले से कमाल किया और 26 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। डेनोवन फरेरा ने 14 गेंदों पर 28* रन बनाए, जिसमें 1 चौके और 3 छक्के मारे।

अर्शदीप और बुमराह की हुई जमकर कुटाई

न्यू चंडीगढ़ में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जमकर कुटाई हुई है। अर्शदीप ने 4 ओवर में 54 रन दिए। वहीं, बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन लुटाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 34 रन दिए। शिवम दुबे 2 ओवर में 18 रन खर्च किए। अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की, जिसमें 4 ओवर में 29 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

और पढ़ें- IPL Mini Auction 2026: किस फ्रेंचाइजी के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं?