भाला फेंकने के साथ ही नीरज को पता चल गया यह कितनी दूर जाएगा, वीडियो में देखिए दहाड़ कर कैसा दिया था रिएक्शन

Published : Jul 24, 2022, 01:18 PM IST
भाला फेंकने के साथ ही नीरज को पता चल गया यह कितनी दूर जाएगा, वीडियो में देखिए दहाड़ कर कैसा दिया था रिएक्शन

सार

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाला फेंकने के ठीक बाद नीरज चोपड़ा ने मैदान पर जो दहाड़ लगाई, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भारत का यह सोणा बच्चा नीरज इस बार चांदी लेकर घर आ रहा है। 

ओरेगॉन। नीरज चोपड़ा ने रविवार, 24 जुलाई को ओरेगॉन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेन जेवलिन यानी पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में तीसरे प्रयास तक में पदक की रेस से बाहर हो गए थे। मगर उनके चाहने वालों को पता था इस बंदे ने खेल अभी खत्म नहीं किया है। वास्तव में देखा जाए तो बाहर होने के बाद भी उन्होंने खुद पर दबाव हावी नहीं होने दिया। 

अगले राउंड में उन्होंने 88.13 मीटर दूरी तक जब भाला फेंका तो वे जान चुके थे कि यह उतनी दूर तो जरूर जाएगा कि उन्हें सिल्वर मेडल दिलवा दे। शायद इसी लिए भाला फेंकने के साथ ही उन्होंने जो दहाड़ लगाई थी, उसे देखकर उन्हें जानने वाले समझ गए थे कि सोणा बंदा चांदी जरूर घर ले जाएगा और जब थ्रो को नापा गया, तो नतीजा भी वहीं निकला। 

 

 

सोशल मीडिया पर नीरज की दहाड़ वायरल हो रही है। इसी आत्मविश्वास ने उन्हें इस बार सीधे एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया। टोक्यो ओलंपिक ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने इस बार भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। हालांकि, यह बात अलग है कि वे पीटर्स को हराने में सफल नहीं हुए। दरअसल, पीटर्स का भाला तीन बार 90 मीटर के निशान के पार गया था और इसलिए वे गोल्ड मेडल जीत सके। 

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पोस्ट किया नीरज चोपड़ा का वीडियो 
बहरहाल, नीरज ने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से भारत को अपना पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल दिला दिया, जबकि देश के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह दूसरा मेडल था। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को 2003 में लंबी कूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक दिलाया था। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नीरज चोपड़ा का रविवार को फेंके गए वीडियो को पोस्ट किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमारा चैंप जानता है कि कब यह अच्छा थ्रो है और तब उसकी दहाड़ सामने देखने को मिलती है।  

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI