Watch Video: अभिषेक की कबड्डी टीम को चीयर करने पहुंचा बच्चन परिवार, देखें BIG B का अंदाज

Published : Jan 07, 2024, 02:40 PM IST
BIG B

सार

प्रो कबड्ड़ी लीग टूर्नामेंट में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के मालिक अभिषेक बच्चन हैं। इनकी टीम का मैच देखने के लिए पूरा बच्चन परिवार पहुंचा। बिग बी ने तो मैच के दौरान जमकर तालियां भी बजाईं। 

Jaipur Pink Panthers. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम के मालिक हैं। एक मैच के दौरान पूरा बच्चन परिवार पहुंचा और सभी अभिषेक बच्चन की टीम के लिए जमकर तालियां बजाईं। पिंक पैंथर्स को सपोर्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी पहुंची। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा बच्चन परिवार अभिषेक की टीम के लिए तालियां बजाता दिखा।

मुंबई में मैच देखने पहुंचा बच्चन परिवार

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम के मालिक हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने मुंबई में हुए मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि प्रो कबड्डी लीग का यह मैच देखने के लिए पूरा बच्चन परिवार पहुंचा। यह मुंबई लेग का पहला मैच रहा, जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स कर किया जाएगा। प्रो कबड्डी लीग का थीम है हर सांस में कबड्डी। जो भी दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचे थे, वे अपने बीच अमिताभ बच्चन और पूरी बच्चन फैमिली को देखकर काफी खुश हुए।

 

 

बच्चन परिवार की मुश्किलों को अभिषेक ने याद किया था

कुछ दिन पहले ही अभिषेक बच्चन ने दशकों पुराने अपने परिवार के कठिन समय को याद किया था। एक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक ने कहा कि मैं अपना कॉलेज छोड़कर वापस आ गया था। तब मेरे पिता अमिताभ बच्चन मुश्किलों के दौर में थे और परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने एक कंपनी खोली थी, जिसमें भयंकर घाटा लगा था। तब मैंने फैसला किया कि अपने पिता के आसपास ही रहूंगा। अभिषेक ने बताया कि उन दिनों वे गौतम बेरी के यहां प्रोडक्शन ब्वॉय का भी काम करते थे। अभिषेक ने बताया कि वे सेट पर लोगों के लिए चाय भी बनाते थे। अभिषेक बच्चन ने उस दौर की कई कठिन यादें शेयर की थीं।

यह भी पढ़ें

क्रिकेट अकादमी के नाम पर साझेदारों ने लगाया 15 करोड़ का चूना, धोनी ने किया केस

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका