Asian Para Games 2023: शतरंज इवेंट में गोल्ड सहित सिल्वर और ब्रांज मेडल भारत ने जीते

Published : Oct 28, 2023, 10:20 AM ISTUpdated : Oct 28, 2023, 10:29 AM IST
para sports

सार

एशियन पारा गेम्स 2023 (Asian Para Games) में भारतीय एथलीट्स ने शनिवार को गोल्ड मेडल जीत से शुरूआत की है। दिन का तीसरा और भारत का 28वां गोल्ड शतरंज में मिला है। 

Asian Para Games 2023. भारतीय एथलीट्स ने शनिवार को ऐतिहासिक माइलस्टोर हासिल करने के साथ ही मेडल्स जीतने का सिलसिला जारी रखा है। एशियन पारा गेम्स के चेस इवेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। इतना ही नहीं चेस इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड के साथ ही सिल्वर और ब्रांज मेडल भी जीते हैं। पारा शतरंज खिलाड़ी दर्पण इनानी ने गोल्ड मेडल, सौंदर्य प्रधान ने सिल्वर मेडल और अश्विनभाई मकवाना ने ब्रांज मेडल जीत लिया है। पदक तालिका में भारत अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर चुका है। भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल भी सबसे ज्यादा जीते हैं। अब तक भारत 28 गोल्ड जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहा है। अभी कई मेडल्स भारत की झोली में गिरने वाले हैं।

 

 

Asian Para Games 2023: 100 से आगे निकला भारत

एशियन पारा गेम्स 2023 में शनिवार सुबह भारत ने इतिहास रच दिया और पहली बार पारा एशियाई खेलों में पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचा दी। शनिवार को 400 मीटर में दिलीप गावित ने गोल्ड जीतकर भारत के पदकों की संख्या को 100 तक पहुंचाया। जबकि गोल्ड मेडल्स की संख्या 26 तक पहुंची। इसके बाद जेवेलिन थ्रो मे नीरज यादव ने 27वां गोल्ड मेडल जीता। फिर 28 गोल्ड भारतीय शतरंज प्लेयर दर्पण इनानी ने हासि किया है। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय एथलीट्स ने कुल 17 मेडल जीते थे और पदकों की संख्या 99 तक पहुंचा दी थी। शनिवार सुबह ही भारत ने पदकों का सैकड़ा पूरा कर लिया है। वहीं चौथे दिन यानि शुक्रवार को भारत के पदकों की संख्या 82 रही थी।

यह भी पढ़ें

Asian Para Games 2023: नीरज यादव ने भारत के लिए जीता 27वां गोल्ड, टेकचंद भी चमके

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स