Los Angeles Athletics Meet: अविनाश साबले-पारूल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में बनाया नया नेशलन रिकॉर्ड

Published : May 07, 2023, 02:17 PM IST
Athletics

सार

भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने 5000 मीटर की दौड़ को 13.19.30 के टाइम में पूरा करके नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं पारूल चौधरी ने नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। 

Avinash Sable-Parul Chaudhary. अमेरिका के लॉस एंजल्स में चल रहे एथलेटिक्स मीट में भारत के तीन एथलीट्स ने नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। 5000 मीटर की दौड़ में पुरूषों की श्रेणी में अविनाश साबले ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं महिलाओं की श्रेणी में पारूल चौधरी ने 13 साल बाद 5000 मीटर दौड़ में सबसे कम समय निकालकर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा पुरूषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में प्रवीण चित्रावेन ने नया नेशलन रिकॉर्ड कायम किया है।

 

 

महिला 5000 मीटर की दौड़ में पारूल का प्रदर्शन

ट्रैक फेस्टिवल लास एंजेल्स अमेरिका में पारूल चौधरी ने 5000 मीटर की दौड़ पूरी करने में 15.10.34 का समय निकाला। यह नया नेशनल रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2010 में प्रीजा श्रीधरन ने 5000 मीटर की दौड़ पूरी करने में 15.15.89 का समय लिया था। पारूल का यह प्रयास नेशनल रिकॉर्ड बना चुका है लेकिन ओवरऑल प्रतियोगिता में वे 9वें नंबर पर रहीं।

 

 

पुरूषों की 5000 हजार मीटर दौड़ में अविनाश का प्रदर्शन

लॉल एंजल्स के एथलेटिक्स मीट में पुरूषों की 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने 13.19.30 का समय निकाला और यह भारत के लिए नया नेशनल रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13.25.65 का था। हालांकि अविनाश साबले इस प्रतियोगिता में 12वें नंबर पर रहे। इसके अलावा पुरूषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में प्रवीण चित्रावेन ने नया नेशलन रिकॉर्ड कायम किया है।

यह भी पढ़ें

Doha Diamond League 2023: नीरज चोपड़ा ने 88.63 मीटर फेंका भाला, लीग में दर्ज की पहली जीत, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI