FIFA प्रेसीडेंट ने कंट्रोवर्सियल किस पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ऐसा कभी नहीं होना चाहिए'

Published : Sep 01, 2023, 04:12 PM IST
fifa world cup

सार

फीफा प्रेसीडेंट गियानी इंफैन्टिनो ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कंट्रोवर्लियल किस पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, वर्ल्ड कप फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में महिला फुटबालर ने स्पेन की महिला फुटबालर को किस किया था।

FIFA World Cup Kiss Controversy. फीफा वर्ल्डकप फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में लुइस रूबियल्स ने महिला फुटबालर को किस किया था। इसके बाद यह मामला विवादों में आ गया और इसे कंट्रोवर्सियल किस कहा गया। हालांकि इस घटना के काफी दिनों के बाद फीफा प्रेसीडेंट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मामले के बाद स्पेन की टीम ने स्ट्राइक कर दी थी और फीफा की तरफ से मामले की जांच कराई गई।

कंट्रोवर्सियल किस पर फीफा ने की कार्रवाई

फीफा वर्ल्डकप फाइनल के दौरान किस के मामले में फीफा ने 24 अगस्त को लुइस रुबियल्स के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही उन्हें उस घटना की वजह से 90 दिनों के लिए सभी फुटबॉल मैचों से सस्पेंड कर दिया गया। मामला यहा है कि उन्होंने सिडनी में महिला विश्व कप फाइनल में स्पेन की इंग्लैंड पर जीत के बाद प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान स्पेनिश महिला फुटबॉल स्टार जेनी हर्मोसो को चूम लिया था। फीफा अध्यक्ष जियानी इंफैन्टिनो ने पहली बार इस पर टिप्पणी की और कहा कि किस नहीं करना चाहिए था। रुबियल्स के इस व्यवहार की वजह से चैंपियंस का जश्न खराब हो गया।

 

 

इंस्टाग्राम पर किया यह पोस्ट

इन्फैंटिनो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि अंतिम सीटी बजने के बाद जो हुआ उससे इन शानदार चैंपियनों के लिए मनाया जाने वाला जश्न खराब हो गया। बाद के दिनों में भी जो होता रहा, वह प्रक्रिया था लेकिन मेरा मामना है कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। फीफा ने घटना के तुरंत बाद रुबियल्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की। इन्फेंटिनो जो कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में मौजूद थे, ने कहा कि फीफा अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी रखेगी। हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि महिलाओं का समर्थन कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि सच्चे मूल्यों को कायम रखना और खिलाड़ियों को व्यक्ति के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मान देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें

ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, 85.71 मीटर दूर फेंका भाला

PREV

Recommended Stories

U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे की तूफानी पारी, नेपाल को रौंदा-अब पाकिस्तान की बारी
IPL Mega Auction: IPL टीमों की बढ़ी टेंशन! खिलाड़ियों ने रखी 40 करोड़ की शर्त, एक ने तो कप्तानी भी मांगी