जर्मन गोलकीपर नॉयर ने लिया संन्यास, बोले- आसान नहीं था फैसला, देखें वीडियो

Published : Aug 21, 2024, 07:25 PM ISTUpdated : Aug 21, 2024, 07:39 PM IST
जर्मन गोलकीपर नॉयर ने लिया संन्यास, बोले- आसान नहीं था फैसला, देखें वीडियो

सार

दिग्गज जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर अब खेल के मैदान में गोल सेव करते नहीं दिखेंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। नॉयर ने अपने देश के लिए 124 मैच खेले हैं।

खेल डेस्क। जर्मनी के दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नॉयर (Manuel Neuer) ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 38 साल के नॉयर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भावुक वीडियो पोस्ट कर यह घोषणा की। उन्होंने जर्मन राष्ट्रीय टीम के साथ अपने शानदार करियर को याद किया।

नॉयर ने वीडियो में कहा,  “यह दिन कभी न कभी तो आना ही था। जो कोई मुझे जानता है उसे पता है कि यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं था।”

 

नॉयर ने कहा, "मैं शारीरिक रूप से बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। निश्चित रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाला विश्व कप 2026 मेरे लिए बहुत आकर्षक होता। दूसरी तरफ मुझे पूरा यकीन है कि यह कदम (संन्यास लेना) उठाने के लिए यह सही समय है। मैं भविष्य में एफसी बायर्न म्यूनिख पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करूंगा।"

उन्होंने कहा, "विश्व कप 2014 जीतना मेरे लिए बेहद खास है। इस साल जर्मनी में यूरोपीय चैंपियनशिप के दौरान विशेष माहौल था। इन बातों के लिए मैं बेहद आभारी हूं। 2023 तक नेशनल टीम का कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मुझे जर्मन नेशनल टीम की जर्सी पहनना बहुत पसंद था।"

2009 में मैनुअल नॉयर ने किया था पदार्पण

नॉयर ने 2009 में संयुक्त अरब अमीरात में एक मैच के दौरान जर्मनी के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व 124 बार किया है। यह किसी भी जर्मन गोलकीपर के लिए एक रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ ढाबे पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे धोनी, देखें लेटेस्ट फोटो

जर्मनी के फुटबॉल इतिहास मैनुअल नॉयर का है महत्वपूर्ण योगदान

2010 के विश्व कप में जर्मनी के तीसरे स्थान पर रहने और 2014 के विश्व कप में उनकी जीत सहित जर्मनी के फुटबॉल इतिहास में मैनुअल नॉयर का योगदान महत्वपूर्ण है। नॉयर का संन्यास जर्मन फुटबॉल के एक युग का अंत है। वह शानदार खेल और नेतृत्व की विरासत छोड़कर पीछे हट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ओलंपिक के बाद बढ़ी विनेश फोगाट की ब्रांड वैल्यू, जानिए कितनी ले रहीं फीस

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI