क्रिकेट से दूर धोनी अपने होम टाउन रांची में दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो दोस्तों के साथ एक ढाबे पर नजर आ रहे हैं। धोनी का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

दोस्तों के साथ दिखे धोनी। महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही अपने फ्री टाइम में दोस्तों के साथ बिजी नजर आते हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर होने के बाद वो अपना ज्यादातर टाइम होम टाउन रांची में बिताते है। इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें रांची के एक स्थानीय ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। थाला और उनके दोस्तों के बीच प्यार भरे रिश्ते को दर्शाने वाली इमेज प्रशंसकों को काफी लुभा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने के बाद धोनी सिर्फ IPL में ही नजर आते हैं। जहां वो बीते 16 सालों में 14 साल चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेला और 2 साल पुणे वारियर्स के लिए। इसी बीच उन्होंने पिछले सीजन में रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंप दी। इस दौरान धोनी बल्लेबाजी क्रम में नीचे खेलने उतरे और दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया।

Scroll to load tweet…

धोनी के लिए कितने खास है दोस्त?

धोनी अक्सर अपने बचपन के दोस्तों के साथ दिखाए देते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोरने का काम करती है। कुछ महीने पहले एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें पूर्व कप्तान केक खाते हुए दिखाई दे रहे थी। इतना ही नहीं धोनी अनटोल्ड स्टोरी मूवी में भी माही के दोस्तों के रोल में एक्टरों को प्रमुखता से दिखाया गया था। ये फिल्म साल 2016 में बड़े पर्दे पर आई थी। जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। माही के जीवन के हर पहलू को बेहतर ढंग से दिखाया गया था।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: जय शाह को मिल सकता है ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का समर्थन, बन सकते हैं ICC चेयरमैन