IPL 2023: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हराया, अंतिम गेंद तक चला रोमांचक मैच

Published : Apr 30, 2023, 09:52 PM IST
CSK

सार

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। जीत के लिए अंतिम गेंद पर तीन रन बनाने की जरूरत थी।

चेन्नई। आईपीएल (IPL 2023) के मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने रविवार को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। रोमांचक मैच अंतिम बॉल तक चला। जीत के लिए अंतिम गेंद पर तीन रन बनाने की जरूरत थी। सिकंदर रजा के धैर्य बरकरार रखा और शानदार शॉट लगा दिया। फिल्डर ने चौका जाने से रोक दिया, लेकिन तब तक पंजाब के बल्लेबाज दौड़कर तीन रन बना चुके थे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 201 रन का टारगेट दिया था। अंतिम ओवर में 9 रन की जरूरत थी। गेंद मतीशा पथिराना के हाथ में थी। पहली तीन गेंदों में सिर्फ दो रन बने। रजा बेहद दबावपूर्ण स्थिति में शांत रहे और अगली दो गेंदों पर दो-दो रन बनाए। रजा (नाबाद 13) ने अंतिम गेंद को बाउंड्री की ओर भेजा, लेकिन महेश तीक्शाना ने शानदार फिल्डिंग की और चौका रोक दिया, लेकिन तब तक पंजाब के बल्लेबाजों ने तीन रन पूरे कर लिए थे।

चेन्नई के डेवोन कॉनवे ने बनाए 92 रन
पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 42, शिखर धवन ने 28, अथर्व तायडे ने 13, लियाम लिविंगस्टोन ने 40, सैम करन 29, जितेश शर्मा ने 21, शाहरुख खान ने 2 और सिकंदर रजा ने 13 रन बनाए। वहीं, चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 37, डेवोन कॉनवे ने 92, शिवम दुबे ने 28, मोईन अली ने 10, रवींद्र जडेजा ने 12 और महेंद्र सिंह धोनी ने 13 रन बनाए।

16वें ओवर में तुषार देशपांडे ने दिए 24 रन
पंजाब के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक वक्त पंजाब की टीम टारगेट से पिछड़ती दिख रही थी। लिविंगस्टोन और कुरेन ने बाद में तेजी से रन बनाए। 16वें ओवर में तुषार देशपांडे ने 24 रन दिए, जिसके बाद पंजाब का पलरा भारी हो गया। इस जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में पंजाब पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। पंजाब ने आठ मैच खेले हैं। इनमें से चार में जीत और चार में हार मिली है। चेन्नई प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। इसने 9 मैच खेले में जिसमें से 5 में जीत और चार में हार मिली है।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI