Khelo India Youth Games 2023: किस दिन होगा कौन सा गेम, देखें खेलो इंडिया गेम्स का पूरा शेड्यूल

30 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कब, कहां कौन से मैच होंगे? आप इन्हें कहां देख सकते हैं? आइए हम आपको बताते हैं।

Deepali Virk | Published : Feb 2, 2023 6:22 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इस समय मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 27 खेलों में 36 राज्य के 5000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 573 गोल्ड, 580 सिल्वर और 783 कांस्य पदकों के लिए हर दिन मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मैच को देखना चाहते हैं और इसका पूरा शेड्यूल पता करना चाहते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि कब, कहां कौन से मैच होंगे और इसे आप कैसे देख सकते हैं...

कहां देखें खेलो इंडिया 2023 गेम्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी + हॉटस्टार पर 30 जनवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं, भारत के खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च की है, जिसके जरिए आप इन खेलों के बारे में जान सकते हैं और मैच  देख सकते हैं।

खेलो इंडिया 2023 शेड्यूल

एथलेटिक

3 फरवरी से 5 फरवरी 2023

एथलेटिक्स ट्रैक टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल

कुश्ती

7 फरवरी से 11 फरवरी 2023

DSYW हॉल टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल

मुक्केबाजी

31 जनवरी से 4 फरवरी 2023

DSYW हॉल टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल

शूटिंग

1 फरवरी से 6 फरवरी 2023

एमपी, शूटिंग अकादमी, भोपाल

कयाकिंग और कैनोइंग

1 फरवरी से 3 फरवरी 2023

एमपी, वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी, अपर लेक भोपाल

रोइंग

7 फरवरी से 9 फरवरी 2023

एमपी, वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी, अपर लेक भोपाल

वॉलीबॉल

30 जनवरी से 3 फरवरी 2023

इंडोर हॉल साई, भोपाल

जूडो

7 फरवरी से 10 फरवरी 2023

इंडोर हॉल साई, भोपाल

स्विमिंग

7 फरवरी से 11 फरवरी 2023

प्रकाश तरण पुष्कर, भोपाल

बास्केटबाल

31 जनवरी से 4 फरवरी 2023

बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर

वेटलिफ्टिंग

6 फरवरी से 10 फरवरी 2023

बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर

टेबल टेनिस

30 जनवरी से 3 फरवरी 2023

अभय प्रशाल, इंदौर

कबड्डी

5 फरवरी से 9 फरवरी 2023

अभय प्रशाल, इंदौर

फुटबॉल (मेंस)

1 फरवरी से 10 फरवरी 2023

फुटबॉल ग्राउंड, एमराल्ड हाइट्स

टेनिस

6 फरवरी से 10 फरवरी 2023

इंदौर टेनिस क्लब

बैडमिंटन

31 जनवरी से 3 फरवरी 2023

एमपी बैडमिंटन अकादमी, कंपू ग्वालियर

हॉकी

4 फरवरी से 10 फरवरी 2023

मप्र महिला हॉकी अकादमी, कंपू

कसरत

1 फरवरी से 5 फरवरी 2023

एलएनआईपीई, ग्वालियर

कलारिपयट्टू

8 फरवरी से 10 फरवरी 2023

एलएनआईपीई, ग्वालियर

योगासन

1 फरवरी से 3 फरवरी 2023

माधव सेवा न्यास हॉल, उज्जैन

मलखंब

6 फरवरी से 10 फरवरी 2023

माधव सेवा न्यास हॉल, उज्जैन

तीरंदाजी

31 जनवरी से 3 फरवरी 2023

जबलपुर (रानीताल खेल परिसर)

खो खो

30 जनवरी से 3 फरवरी 2023

साइकिलिंग कॉम्प्लेक्स, जबलपुर (रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स)

फेंसिंग

6 फरवरी से 10 फरवरी 2023

साइकिलिंग कॉम्प्लेक्स, जबलपुर (रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स)

साइकिलिंग रोड

8 फरवरी से 9 फरवरी 2023

कजरी रोड, जबलपुर

थांग-टा

8 फरवरी से 10 फरवरी 2023

जिला खेल परिसर, मंडला

गटका

2 फरवरी से 4 फरवरी 2023

जिला खेल परिसर मंडला

फुटबॉल (वूमेन)

1 फरवरी से 10 फरवरी 2023

फुटबॉल मैदान, बालाघाट

स्लैलम

6 फरवरी से 7 फरवरी 2023

महेश्वर (खरगोन)

साइकलिंग-ट्रैक

2 फरवरी से 4 फरवरी 2023

आईजी स्टेडियम, दिल्ली

ये भी पढ़ें- 10 फोटो में देखें गिल का स्वैग, मैदान पर ही नहीं स्टाइल में भी टॉप क्लास है शुभमन

Khelo India Youth Games: भारत के 5 प्राचीन खेल भी टूर्नामेंट का हिस्सा, जानें कैसे होते हैं ये गेम्स

Share this article
click me!