रियल मैड्रिड की ओर से खेलेंगे फ्रेंच फुटबॉल सुपर स्टार किलियन एमबाप्पे, PSG को किया नजरअंदाज

Published : Feb 04, 2024, 12:37 PM ISTUpdated : Feb 04, 2024, 12:57 PM IST
Kylian Mbappe

सार

किलियन एमबाप्पे रियल मैड्रिड टीम की ओर से खेल सकते हैं। उन्होंने 2024-25 के लिए रियल मैड्रिड में शामिल होने का फैसला किया है। एमबाप्पे का इस गर्मी में पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है।

पेरिस। फ्रांस के फुटबॉल सुपर स्टार किलियन एमबाप्पे रियल मैड्रिड टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इस संबंध में फैसला ले लिया है। पहले एमबाप्पे के पीएसजी टीम में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी, लेकिन उन्होंने रियल मैड्रिड को चुना।

रिपोर्ट्स के अनुसार एमबाप्पे ने सीजन के अंत में पेरिस सेंट-जर्मेन को छोड़कर रियल मैड्रिड में शामिल होने का फैसला किया है। फ्रेंच मीडिया संस्थान ले पेरिसियन के अनुसार 25 साल के एमबाप्पे ने 2024-25 के लिए रियल मैड्रिड में शामिल होने का फैसला किया है।

 

 

एमबाप्पे का इस गर्मी में पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है। बार-बार स्पेनिश दिग्गजों के साथ जुड़ने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि एमबीप्पे सैंटियागो बर्नब्यू में जाना चाहते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक सौदा पूरा नहीं हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एमबाप्पे के लिए एमबाप्पे को टीम में शामिल करने के लिए रियल मैड्रिड द्वारा सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया जा सकता है। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें- अल-नासर ने इंटर मियामी को 6-0 से हराया, दंग रह गए लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो खुश, देखें वीडियो

लिवरपूल की ओर से भी एमबाप्पे को अपनी टीम में लाने की कोशिश की गई, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। अगर वह मैड्रिड में जाते हैं तो यह बड़ा तख्तापलट होगा। लिवरपूल की ओर से भी एमबाप्पे को अपनी टीम में लाने की कोशिश की गई, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। अगर वह मैड्रिड में जाते हैं तो यह बड़ा तख्तापलट होगा। 2018 में पीएसजी ने एमबाप्पे के साथ 180 मिलियन यूरो में करार किया था। एमबाप्पे फ्रांस के फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी है। उन्होंने 288 मैच में 241 गोल किए हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के 8 साल बाद इरफान पठान ने दुनिया को दिखाया पत्नी का चेहरा, वायरल हुई तस्वीर

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका
U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे की तूफानी पारी, नेपाल को रौंदा-अब पाकिस्तान की बारी