Diamond League 2024: सिर्फ 1 सेंटीमीटर से चूके नीरज चोपड़ा, Watch Video

Published : Sep 15, 2024, 07:35 AM ISTUpdated : Sep 15, 2024, 07:50 AM IST
Neeraj Chopra

सार

डायमंड लीग 2024 में नीरज चोपड़ा को मात्र 1 सेंटीमीटर से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम राउंड में ग्रेनाडा के पीटर एंडरसन ने 87.87 मीटर भाला फेंक कर जीत हासिल की, जबकि नीरज 87.86 मीटर ही फेंक पाए।

स्पोर्ट्स डेस्क। डायमंड लीग  2024 में भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को हार का सामना करना पड़ा है। भाला फेंक प्रतियोगिता में वह सिर्फ 1 सेंटीमीटर से पीछे रह गए। कांटे की टक्कर में ग्रेनाडा के पीटर एंडरसन ने फाइनल राउंड में जीत हासिल कर ली। नीरज ने अपने फाइनल राउंड में 87.86 मीटर दूर भाला फेंका था जबकि एंडरसन ने 87.87 मीटर। महज एक सेंटीमीटर के अंतर से भारतीय जेवलिन थ्रोअर यह खिताब जीतने से चूक गए और दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.97 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं नीरज का ईवेंट न दिखा पाने से जियो सिनेमा सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुआ है। 

2022 में नीरज ने जीता था डायमंड लीग
नीरज चोपड़ा ने 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी। पिछले साल भी वह दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज ने इस बार प्रतियोगिता में उन्होंने अपने तीसरे अटेम्प्ट में 87.86 मीटर जेवलिन थ्रो कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी महज 0.01 मीटर से चूक गए। यह एंडरसन के थ्रो से 1 सेंटीमीटर कम था। शुरू से ही दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही थी। इससे पहले पेरिस ओलंपिक 2024 में भी नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

पढ़ें नीरज चोपड़ा का ब्रांड वैल्यू क्रिकेटरों से भी ऊपर, जानें एक विज्ञापन की फीस

नीरज का ईवेंट लाइव न दिखा पाने पर भड़के यूजर
डायमंड लीग 2024 का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा पर किया जा रहा था। इस दौरान भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का इवेंट जियो सिनेमा एप पर लाइव नहीं दिखाया जा सका। हालांकि बाद में इवेंट की पूरी हाइलाइट्स दिखाई गई लेकिन खेल प्रेमियों का इससे गुस्सा भड़क गया। उसने सोशल मीडिया पर जियो सिनेमा एप को खूब खरीखोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि जिस पल का इंतजार हम करने के लिए देर रात तक जाग रहे थे, वही मिस हो गया। जियो सिनेमा की गलती एक्सेप्टेबल नहीं है। 

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI