Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला मेडल, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

भारत की निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत को पहला पदक दिलाया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है।

 

Vivek Kumar | Published : Jul 28, 2024 8:26 AM IST / Updated: Jul 28 2024, 04:45 PM IST

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत की निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत को पहला मेडल दिलाया है। उन्होंने 221.7 अंक लाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह ओलंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं हैं।

मनु भाकर ने निशानेबाजी में पदक के लिए भारत का 12 साल का इंतजार खत्म किया है। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय कुमार और गगन नारंग ने निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीता है।

Latest Videos

इससे पहले मनु भाकर ने 97, 97, 98, 96, 96 और 96 स्कोर कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वह हंगरी की वेरोनिका मेजर और दक्षिण कोरिया की ओह येजिन के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। इस मुकाबले में भारत की दूसरी निशानेबाज रिदम सांगवान 573-14x के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं। वह फाइनल से चूक गईं। 

 

 

कौन हैं मनु भाकर?

मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अपना नाम बनाना शुरू कर दिया था। बचपन में उन्हें मार्शल आर्ट, टेनिस, बॉक्सिंग, स्केटिंग जैसे कई खेलों में रुचि थी। बाद में शूटिंग में करियर बनाने का फैसला किया।

टोक्यो ओलंपिक गेम्स में फाइनल में पहुंचने से चूक गईं थीं मनु भाकर

मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक गेम्स के फाइनल में पहुंचने से चूक गईं थी। उनकी पिस्तौल खराब हो गई थी। भाकर ने 2017 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक (सिल्वर मेडल) जीता था। इसके बाद केरल में 2017 के राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ स्वर्ण पदक जीते और हीना सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ा।

भाकर ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में 2018 के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। वह 16 साल की उम्र में विश्व कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं थीं। इसके बाद 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: उद्घाटन समारोह में मशाल लिए नजर आया नकाबपोश, कौन है वो?

मनु भाकर ने 2018 ISSF विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 2018 युवा ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रिकॉर्ड स्कोर बनाया था।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics: एंट्री करते ही शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान, Commentator ने खोल दी पोल

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार