किसानों के समर्थन में बोले अखिलेश, आंदोलन जीवी कहे जाने का दिए कुछ ऐसा जवाब

कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन महीनों से जारी है। इस आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को जमकर उत्पात मचाया गया था। साथ ही लाल किले पर धर्म विशेष का झंडा फहरा दिया गया था।सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने किसान आंदोलन पर निशाना साधते हुए, आंदोलनजीवी शब्द का प्रयोग किया था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2021 2:44 PM IST / Updated: Feb 09 2021, 08:18 PM IST

नई दिल्ली। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने 'आंदोलन जीवी' कहे जाने पर कहा कि,''अब जो घर-घर जाकर चंदा ले रहे हैं, क्या वे चंदाजीवी संगठन के सदस्य नहीं है''? बता दें कि अखिलेश यादव किसान आंदोलन के समर्थन में हैं। इसके लिए वो लगातार सरकार पर कृषि कानून वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 

पीएम मोदी ने किया था इस शब्द का प्रयोग
कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन महीनों से जारी है। इस आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को जमकर उत्पात मचाया गया था। साथ ही लाल किले पर धर्म विशेष का झंडा फहरा दिया गया था।सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने किसान आंदोलन पर निशाना साधते हुए, आंदोलनजीवी शब्द का प्रयोग किया था।

लोस में अखिलेश ने उठाया सवाल, कही ये बातें
अखिलेश यादव ने लोकसभा में मंगलवार को बोलते हुए कृषि कानून को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। सदन में उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि ''कानून किसानों के लिए है, और जब किसान ये कानून नहीं चाहते तो, इसे वापस क्यों नहीं लिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार को कौन रोक रहा है। आप पर आरोप लग रहे हैं कि ये कानून कॉरपोरेट के लिए है।
 

Share this article
click me!