10 बीवियां,6 गर्लफ्रेंड और 5 स्टार होटल: एक शातिर चोर के लग्जरी लाइफ की दांस्ता

बिहार के सीतामढ़ी का मोहम्मद इरफान, जिसे चोर के रूप में जाना जाता है, की कहानी है। 10 बीवियों और 6 गर्लफ्रेंड के साथ उसकी अजीबोगरीब जिंदगी, जगुआर कार, हवाई जहाज में सफर और चोरी के पैसों से गांव का विकास करने की कहानी पढ़ें।

 

Surya Prakash Tripathi | Published : Oct 17, 2024 9:23 AM IST / Updated: Oct 17 2024, 02:58 PM IST

सीतामढ़ी। 10 बीवियां, 6 गर्लफ्रेंड, जगुआर कार से चलने और 5 स्टार होटल में ठहरने का शौक – यह सब किसी बड़े उद्योगपति की कहानी लगती है। लेकिन वास्तव में यह कहानी एक चोर की है, जिसका नाम मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले है। इरफान की एक बीवी गांव में जिला पंचायत सदस्य है, जबकि दूसरी भोजपुरी फिल्म की हिरोइन है और मुंबई में रहती है। इसकी एक खासियत और है कि वह जिस शहर में चोरी करने जाता है, वहां पहले एक लड़की से दोस्ती कर लेता है और फिर उससे निकाह कर लेता है।

दो साल पहले गाजियाबाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Latest Videos

मोहम्मद इरफान की पहचान 2 साल पहले गाजियाबाद की कविनगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हुई थी, जब उसकी जगुआर कार बरामद की गई थी। यह कार उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इरफान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी 10 बीवियां और 6 गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन सही संख्या उसके लिए भी एक रहस्य है।

जिस शहर में रहता है, वहां एक लड़की से दोस्ती करता है, फिर निकाह कर लेता है!

इरफान ने बताया कि वह जिस शहर में वारदात करने जाता है, वहां एक लड़की से दोस्ती करता है और फिर उससे निकाह कर लेता है। उसकी पहली पत्नी गांव में रहती है और वह जिला पंचायत की सदस्य है। दूसरी पत्नी भोजपुरी फिल्मों की हिरोइन है। गांव के लोग इरफान को भगवान मानते हैं, क्योंकि वह चोरी के पैसे का बड़ा हिस्सा अपने गांव के विकास में लगाता है।

गांव के लोग इस चोर को मानते हैं भगवान

वह गांव के लिए सड़कें पक्की कराता है और बिजली की लाइन भी लगवाता है। इसके कारण उसकी पहली पत्नी ने निर्विरोध चुनाव जीती और दूसरी बार भी बड़े अंतर से जीत हासिल की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इरफान हमेशा बड़ी चोरियों को अंजाम देता था और शहर में रुककर आलीशान कोठियों की रेकी करता था।

चोरी के लिए शहरों में इंडस्ट्रलिस्ट बनकर रुकता था इरफान

इरफान की कहानी केवल चोरी की नहीं है। वह बड़े पैमाने पर चोरी करने के लिए शहर में 7-10 दिन तक रुकता था और आलीशान कोठियों की रेकी करता था। जब वह शहर में होता, तो वह 5 स्टार होटल में ठहरता था और चमचमाते कपड़े पहनता था। अपने आपको उद्योगपति आर्यन खन्ना बताकर वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था। बिहार से दिल्ली तक का सफर तो वह अपनी जगुआर कार में करता था, लेकिन इससे अधिक दूरी का सफर वह हवाई जहाज में करता था। उसकी जिंदगी की यह कहानी हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि एक चोर कैसे समाज में एक अलग पहचान बना सकता है।

 

ये भी पढ़ें...

गजब! सांप ने डसा तो उसे हाथ में लटकाकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखिए अटपटा Video

विधायक ने लड़कियों को बांटी तलवारें, कहा- कोई बदतमीजी करे तो चला देना

Share this article
click me!

Latest Videos

जानें कहां विसर्जित होंगी Ratan Tata की अस्थियां, क्या थी उनकी इच्छा
Nayab Singh Saini Oath Ceremony: 10 नाम जो हरियाणा Cabinet में बन सकते हैं मंत्री?
दिवाली से पहले 24 Oct. को गुरु पुष्य योग, जानें खरीददारी के सबसे शुभ मुहूर्त
क्या IND-PAK बीच फिर खेले जाएंगे क्रिकेट मैच? पाकिस्तान में जयशंकर से क्या हुई बात? । SCO Summit
Haryana New CM: शपथग्रहण से ठीक पहले क्या बोले नायब सिंह सैनी #Shorts