71 साल के 'लव गुरु' की अनोखी तलाश! फेसबुक पर ढूंढ रहे हैं बूढ़ी गर्लफ्रेंड

Published : Jan 10, 2025, 04:25 PM IST
old girlfriend

सार

रिटायर्ड प्रोफेसर मटुकनाथ उर्फ 'लव गुरु' फेसबुक पर जीवनसाथी की तलाश में हैं। ५०-६० साल की पढ़ी-लिखी, सादा जीवन पसंद महिला की चाहत रखते हैं। पूर्व गर्लफ्रेंड जूली से अलग होने के बाद अब नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं।

भागलपुर न्यूज: पटना विश्वविद्यालय से रिटायर्ड 'लव गुरु' प्रोफेसर मटुकनाथ अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं। वे अपने पैतृक गांव नवगछिया में एक स्कूल चला रहे हैं। अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने फेसबुक पर गर्लफ्रेंड की तलाश का ऐलान किया है। उन्हें 50 से 60 साल की पढ़ी-लिखी, समझदार महिला चाहिए, जिसे सादा जीवन, किताबें और घूमना-फिरना पसंद हो। बता दें कि वे अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड जूली से अलग होने के बाद अकेले हैं। जूली अब गोवा के इस्कॉन मंदिर में ध्यान कर रही हैं।

फिर से नए जीवन की शुरूआत करना चाहते हैं मटुकनाथ

बता दें कि मटुकनाथ को 'लव गुरु' के नाम से लोग जानते है। मटुकनाथ अब नया अध्याय शुरू करने की कोशिश में हैं। रिटायरमेंट के बाद वे नवगछिया में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। लेकिन उनके जीवन में खालीपन है। इसलिए उन्होंने जीवनसाथी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी होने वाली गर्लफ्रेंड के लिए कुछ खास चीजें तय की हैं। उन्होंने यह तलाश फेसबुक के जरिए शुरू की है।

जूली के बिना मटुकनाथ की प्रेम कहानी अधूरी है

मटुकनाथ की कहानी उनकी पूर्व प्रेमिका जूली के बिना अधूरी है। उनका रिश्ता काफी मशहूर था, देश-विदेश में इसकी चर्चा होती थी। लेकिन समय के साथ रिश्ते में दरार आ गई। मटुकनाथ और जूली के रिश्ते में पहले भी उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। कोरोना के दौरान जूली वेस्टइंडीज में बीमार पड़ गई थीं। तब मटुकनाथ ने उनकी मदद की थी। अब जूली गोवा के इस्कॉन मंदिर में साधना कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन में लीन हो गई हैं। इस अलगाव ने मटुकनाथ को गहरे अकेलेपन में धकेल दिया। अब वह इस अकेलेपन से बाहर निकलना चाहते हैं। इसलिए उन्हें एक नए साथी की तलाश है।

होने वाली प्रेमिका के लिए क्या है शर्त

लव गुरु ने अपनी होने वाली प्रेमिका के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। वह चाहते हैं कि वह 50 से 60 साल की पढ़ी-लिखी और समझदार महिला हो। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने 'बूढ़ी महिला' शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्हें ऐसी महिला चाहिए जो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से संतुष्ट कर सके। साथ ही वह सादा जीवन जिए, किताबों और घूमने-फिरने में रुचि रखे। और किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए।

प्रमिका में होनी चाहिए ये गुण

मटुकनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 71 वर्षीय शिक्षित और बुद्धिमान 50-60 वर्ष की आयु की वृद्ध महिला चाहिए। यदि महिला बहुत पसंद आती है तो आयु सीमा में छूट दी जाएगी, शर्त सिर्फ इतनी है कि वह वासना रहित प्रेम का आदान-प्रदान करने में सक्षम हो। उसे प्रेम, पुस्तकों और यात्राओं में रुचि होनी चाहिए, लेकिन आलोचना से दूर रहना चाहिए, किसी से चर्चा करते समय उसके गुणों की चर्चा करनी चाहिए, उसे सादा और स्वादिष्ट भोजन में निपुण होना चाहिए।

क्या नहीं होनी चाहिए प्रेमिका में

मटुकनाथ ने आगे कुछ और गुणों का उल्लेख किया है। वह चाहते हैं कि उनकी प्रेमिका सज्जनों के प्रति प्रेम और बुरे लोगों के प्रति क्रोध से भरी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें धन या वासना से कोई लेना-देना नहीं है। वह एक शुद्ध और ईमानदार रिश्ते की तलाश में हैं। वह चाहते हैं कि उनकी प्रेमिका पुरुषों का सहारा लेने में निपुण हो। यदि वह ध्यान में रुचि रखती है तो यह सोने पर सुहागा जैसा होगा। वह हंसमुख होनी चाहिए, बकवास नहीं करनी चाहिए, लालची नहीं होनी चाहिए।

मटुकनाथ अब क्या कर रहे हैं?

आपको बता दें कि मटुकनाथ नवगछिया में बच्चों को पढ़ाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यह उनके लिए एक नई शुरुआत है। लेकिन इस नई जिंदगी में अकेलापन भी है। वह जीवनसाथी की तलाश कर इस अकेलेपन को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि वह अपने जीवन को और अधिक खुशहाल और संतुलित बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- 

लालू यादव का दफ्तर आना, क्या है माजरा? ईडी का छापा, बढ़ा सस्पेंस!

बिहार में फिर होगी शिक्षकों की बहाली, 60 हजार मिलेगा वेतन, देखें नया नोटिफिकेशन!

 

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर
IMD Weather Forecast: : यूपी से एमपी तक आग उगल रहा मौसम! उज्जैन-बांदा में 45°C पार, रांची-रायपुर में थंडरस्ट्रॉम