दिल दहला देने वाली घटना, नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद 3 टुकड़ों में काटा, फिर...

Published : Jan 04, 2025, 05:27 PM IST
murder in banka

सार

बिहार के बांका में एक रिटायर्ड नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई और शव के टुकड़े कर नदी किनारे दफना दिया गया। पुलिस ने एक रिश्तेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बांका न्यूज: बिहार के बांका जिले में दिल दहला देने वाली घटना में एक रिटायर्ड नर्स के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के एक रिश्तेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नदी के किनारे दफनाया

पुलिस के मुताबिक, 66 वर्षीय एएनएम को जमुई से अगवा कर बांका ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव के तीन टुकड़े कर बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में एक नदी के किनारे दफना दिया।

कई दिनों से लापता थी महिला

पीड़िता 27 दिसंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। गहन जांच के बाद पुलिस ने पीड़िता का शव बरामद किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पीड़िता के रिश्तेदार राजीव रंजन दास ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने फंसाया था।

इसलिए किया था अगवा

पुलिस ने बताया कि राजीव रंजन दास ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपियों ने फिरौती के लिए पीड़ित परिवार से संपर्क किया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

BPSC परीक्षा का आया नया मोड़, रिजल्ट को लेकर आयोग ने दिया बड़ा बयान

मकर संक्रांति पर बिहार में बड़ा सियासी खेल? नीतीश-लालू की बढ़ती नजदीकियां पर नजर

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: : यूपी से एमपी तक आग उगल रहा मौसम! उज्जैन-बांदा में 45°C पार, रांची-रायपुर में थंडरस्ट्रॉम
IMD Heatwave Forecast: यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा गर्मी, रायपुर-उज्जैन भी झुलसेंगे! रांची में ऑरेंज अलर्ट