अररिया विधानसभा चुनाव 2025: NDA की सुनामी में यहां हैट्रिक लगा गई कांग्रेस

Published : Oct 17, 2025, 09:19 AM ISTUpdated : Nov 15, 2025, 09:33 AM IST
अररिया विधानसभा चुनाव 2025

सार

अररिया विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस उम्मीदवार अबिदुर रहमान ने फिर कमाल किया। 91,529 वोट पाकर उन्होंने जेडीयू की शगुप्ता अजीम को 12,741 वोटों से मात दी। एआईएमआईएम के मंजूर आलम तीसरे स्थान पर रहे।

Araria Assembly Election 2025: अररिया विधानसभा चुनाव 2025 (Araria Assembly Election 2025) में कांग्रेस ने पूर्व विधायक अबिदुर रहमान (Abidur Rahman) को एक बार फिर टिकट दिया है। वहीं, जदयू ने शगुप्ता अजीम जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज ने यहां से फरहत आरा बेगम को टिकट दिया। बिहार की सीमांचल राजनीति की सबसे अहम सीटों में गिनी जाने वाली इस सीट पर बार इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी अबिदुर रहमान ही भारी पड़े। उन्होंने 91529 वोटों लेकर जेडीयू प्रत्याशी शगुप्ता अजीम को 12741 वोटों से हराया। शगुप्ता को 78788 वोट मिले। जनसुराज प्रत्याशी फरहत आरा बेगम को पछाड़ते हुए ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के मो. मंजूर आलम तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 53421 वोट हासिल किए।  कांग्रेस ने यहां से इससे पहले 2015 और 2020 में शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि 2010 में एलजेपी ने कब्जा जमाया था।  

अररिया विधानसभा के पिछले चुनाव नतीजे (Past Election Results of Araria Assembly)

अररिया विधानसभा चुनाव 2020: कांग्रेस की बड़ी जीत

  • कांग्रेस उम्मीदवार अबिदुर रहमान ने 1,03,054 वोट पाकर जदयू की शगुफ्ता अज़ीम को हराया।
  • विजेता: अबिदुर रहमान (INC)-1,03,054 वोट
  • हारे: शगुफ्ता अज़ीम (JDU)-55,118 वोट
  • तीसरे नंबर पर: मोहम्मद राशिद अनवर (AIMIM)-8,924 वोट

नोट 1 : 2020 में कांग्रेस ने लगभग 48 हजार वोटों से जदयू को हराकर सीट पर मजबूत पकड़ बनाई।

नोट 2: 10वीं पास अबिदुर रहमान पर 2 क्रिमिनल केस हैं। उनके पास Rs 4,20,22,017 की चल अचल संपत्ती है और उन पर Rs 8,08,162 का लोन भी है।

अररिया विधानसभा चुनाव 2015: कांग्रेस की वापसी

  • विजेता: अबिदुर रहमान (INC)- 92,667 वोट
  • हारे: अजय कुमार झा (LJP)- 52,623 वोट

नोट: 2015 में कांग्रेस ने एलजेपी को बड़े अंतर से हराकर सीट पर कब्जा जमाया। यह चुनाव कांग्रेस के लिए सीमांचल में एक मजबूत वापसी साबित हुआ।

अररिया विधानसभा चुनाव 2010-एलजेपी का दबदबा

  • विजेता: जाकिर हुसैन खान (LJP) -49,532 वोट
  • हारे: नारायण कुमार झा (BJP) -31,471 वोट

नोट: 2010 में एलजेपी ने भाजपा को हराया था। यह जीत सीमांचल में एलजेपी की बढ़ती पकड़ का संकेत मानी गई।

एनडीए की चुनौती-क्या भाजपा-जदयू वापसी कर पाएंगे?

2020 में जदयू की शगुफ्ता अज़ीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार एनडीए नए चेहरे और गठबंधन की ताकत के साथ मैदान में उतर सकता है। भाजपा और जदयू दोनों यहां अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रहे हैं।

2010: एलजेपी का क्या होगा रोल?

2010 में एलजेपी ने यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी पिछड़ गई। 2025 में चिराग पासवान की पार्टी फिर से इस सीट पर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है।

जातीय समीकरण और वोट बैंक

  • 32% मुस्लिम मतदाता-कुल्हैया और शेखरा समुदाय का प्रभाव।
  • यादव वोट बैंक-गठबंधन तय करने में अहम।
  • दलित और कोइरी वोट-नतीजों को पलट सकते हैं।

2025 में किसके हाथ जाएगी अररिया सीट?

अररिया विधानसभा चुनाव 2025 (Araria Assembly Election 2025) बेहद रोचक और रहस्यमयी होने जा रहा है। कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने में जुटी है, जबकि भाजपा-जदयू और एलजेपी नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। जातीय समीकरण, मुस्लिम वोट बैंक और गठबंधन की राजनीति इस बार भी चुनावी नतीजों में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान