
Baniapur Assembly Election 2025: बनियापुर विधानसभा सीट (Baniapur Assembly Seat) से बीजेपी पार्टी के केदारनाथ सिंह ने 95 हजार से ज्यादा वोट लाकर जीत हासिल की है।
2010 का चुनाव बेहद कठिन था क्योंकि उस समय बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की लहर थी। बावजूद इसके केदारनाथ सिंह ने जीत दर्ज की।
नोट: यह जीत इस बात का सबूत थी कि स्थानीय लोकप्रियता किसी भी लहर को मात दे सकती है।
2015 में महागठबंधन के माहौल में केदारनाथ सिंह ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।
नोट: यहां जनता ने महागठबंधन और व्यक्तिगत दोनों स्तर पर केदारनाथ सिंह पर भरोसा जताया।
2020 में मुकाबला और दिलचस्प रहा जब विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार ने मैदान संभाला।
नोट: इस चुनाव में कुल मतदान लगभग 38.74% रहा। कम वोटिंग प्रतिशत के बावजूद केदारनाथ सिंह ने भारी जीत दर्ज की।
नोट: पिछले तीन बार से आरजेडी की झोली में यह सीट जीत कर डालने वाले केदारनाथ सिंह स्नातक तक पढ़ाई लिखाई किए हैं। पांच मुकदमों में नामजद केदारनाथ सिंह की कुल चल-अचल संपत्ति 2.58 करोड़ रुपए और कर्जा 20.68 लाख रुपए है।
इस सीट पर यादव, राजपूत, ब्राह्मण, कुर्मी, दलित और मुस्लिम समुदाय का प्रभाव रहा है। लेकिन अब सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उभर रहे हैं। कोविड महामारी के बाद खासतौर पर स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार पर सवाल ज्यादा उठने लगे हैं।
तीन बार जीत चुके केदारनाथ सिंह के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती एंटी इनकंबेंसी फैक्टर (Anti-Incumbency Factor) की है। लंबे समय तक सत्ता में रहने से जनता उनके काम का मूल्यांकन करेगी। साथ ही युवा मतदाता विकास और रोजगार के मुद्दों पर इस बार निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। महागठबंधन और एनडीए के बीच सीट शेयरिंग और उम्मीदवार चयन भी 2025 के चुनाव को दिलचस्प बनाएगा।
बनियापुर विधानसभा सीट (Baniapur Vidhan Sabha Seat) पर केदारनाथ सिंह ने 2010 से अब तक तीन लगातार जीत दर्ज की हैं। 2010 में 3,575 वोट से, 2015 में 15,951 वोट से और 2020 में 27,789 वोट से उनकी जीत हुई। अब देखना होगा कि बनियापुर विधानसभा चुनाव 2025 (Baniapur Assembly Election 2025) में क्या जनता उन्हें चौथी बार मौका देती है या कोई नया चेहरा चुनावी समीकरण बदल देता है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।