Barbigha Election 2025: हर साल बदलते रिजल्ट के बीच JDU ने कैसे तोड़ा मिथक?

Published : Oct 23, 2025, 12:10 PM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 07:16 PM IST
Barbigha Assembly constituency

सार

Barbigha Election 2025 में जदयू के डॉ. कुमार पुष्पांजय ने 61,882 वोट पाकर कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह को 25,493 वोटों से हराया। कांग्रेस को 36,389 और निर्दलीय सुदर्शन कुमार को 28,411 वोट मिले। जदयू ने इस बार मिथक तोड़कर जीत दर्ज की।

Barbigha Assembly Election 2025: बरबीघा विधानसभा सीट (Barbigha Assembly Seat) से जदयू प्रत्याशी डा. कुमार पुष्पांजय ने 61882 प्राप्त कर कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह को 25493 वोटो के अंतर से शिकस्त दी। त्रिशूलधारी सिंह को 36389 वोट मिले। स्वतंत्र प्रत्याशी सुदर्शन कुमार को 28411 वोट मिले। वैसे बरबीघा विधानसभा सीट बिहार की उन सीटों में से एक है, जहां हर बार चुनावी समीकरण बदल जाते हैं। कभी कांग्रेस ने यहां अपना दबदबा बनाया, तो कभी जेडीयू (JDU) ने उसे कड़ी चुनौती दी और जीत भी दर्ज की। खास बात यह है कि इस सीट पर 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में तीन अलग-अलग तरह का नतीजा देखने को मिला लेकिन इस बार जेडीयू ने यह मिथक तोड़ दिया।  

2020 बरबीघा विधानसभा चुनाव नतीजा

2020 के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ। कांग्रेस से विधायक रहे सुदर्शन कुमार ने पार्टी बदलकर जेडीयू (JD(U)) का दामन थाम लिया। नतीजा यह रहा कि इस बार उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार गजानंद शाही को मात दी।

  •  सुदर्शन कुमार (JDU) : 39,878 वोट
  •  गजानंद शाही (INC) : 39,765 वोट
  •  जीत का अंतर: सिर्फ 113 वोट

नोट: यह नतीजा बेहद रोमांचक रहा और कहा जा सकता है कि बरबीघा की जनता ने कांटे की टक्कर में फैसला सुनाया।

2015 बरबीघा विधानसभा चुनाव

 इस चुनाव में कांग्रेस ने मजबूत वापसी की थी। सुदर्शन कुमार (INC) ने यहां जीत दर्ज की।

  •  सुदर्शन कुमार (INC) : 46,406 वोट
  •  शिव कुमार (RLSP) : 30,689 वोट
  •  जीत का अंतर: 15,717 वोट

2010 बरबीघा विधानसभा चुनाव

 2010 में जेडीयू के गजानंद शाही ने कांग्रेस के अशोक चौधरी को हराया था।

  •  गजानंद शाही (JDU) : 24,136 वोट
  • अशोक चौधरी (INC) : 21,089 वोट
  • जीत का अंतर: 3,047 वोट

बरबीघा विधानसभा चुनाव का इतिहास और समीकरण

बरबीघा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास बताता है कि यहां कांग्रेस और जेडीयू में सीधी टक्कर रही है। 2010 में जेडीयू जीता, 2015 में कांग्रेस ने वापसी की, और 2020 में फिर से जेडीयू ने जीत दर्ज की। खास बात यह है कि सुदर्शन कुमार ने दोनों पार्टियों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है – पहले कांग्रेस से और फिर जेडीयू से।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान