
Barh Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में बाढ़ विधानसभा सीट (Barh Vidhan Sabha Seat) पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर कमल खिलाया है। सियाराम सिंह ने 98 हजार से ज्यादा वोट हासिल की है।
1990 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी, लेकिन उसके बाद जनता दल और फिर एनडीए ने यहां लगातार कब्जा जमाया। अब सवाल यह है कि 2025 के बाढ़ विधानसभा चुनाव (Barh Assembly Election 2025) में मतदाता किसे मौका देंगे?
2020 में बाढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (ज्ञानू) ने जीत दर्ज की। उन्होंने 49,327 वोट हासिल किए और कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र बहादुर को हराया।
नोट: यहां मुकाबला त्रिकोणीय रहा, लेकिन भाजपा ने आखिरी दौर में बढ़त बनाकर जीत पक्की कर ली।
2015 में बाढ़ सीट पर भाजपा के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल की।
नोट: इस चुनाव में भाजपा और जेडीयू का सीधा मुकाबला देखने को मिला था।
2010 में जेडीयू उम्मीदवार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी।
कुल मतदाता (2020)- 2,80,165
नोट: स्पष्ट है कि ग्रामीण और भूमिहार समाज का झुकाव यहां परिणाम तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है।
अब 2025 के बाढ़ विधानसभा चुनाव (Barh Assembly Chunav 2025) का समीकरण बदल गया है यहां बीजेपी ने अपना कमल खिलाया है, इस सीट से सियाराम सिह ने जीत हासिल की है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।