बेलागंज चुनाव 2025: लगातार दूसरी बार जेडीयू की मनोरमा देवी जीती?

Published : Oct 24, 2025, 11:38 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 08:51 PM IST
Belaganj Assembly constituency

सार

बिहार की बेलागंज सीट पर RJD का 34 साल पुराना दबदबा 2024 के उपचुनाव में टूट गया। JDU की मनोरमा देवी ने सुरेंद्र यादव के इस गढ़ में जीत दर्ज की। अब 2025 में JDU ने की जीत हासिल।

Belaganj Assembly Election 2025: बिहार के गया जिले की बेलागंज विधानसभा सीट पर इस बार 2025 में JDU से मनोरमा देवी लगातार दूसरी बार हासिल की जीत।कांटे की टक्कर के साथ उन्होंने 95 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर सीट अपने नाम किया।

2024 उपचुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर

2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सुरेंद्र यादव ने विधायक पद से इस्तीफा दिया। इससे बेलागंज सीट पर उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 21,391 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

  •  मनोरमा देवी (JDU): 73,334 वोट
  •  विश्वनाथ कुमार सिंह (RJD): 51,943 वोट

खास बात: यह पहला मौका था जब बेलागंज में आरजेडी की बादशाहत टूटी और एनडीए ने अपनी जीत का परचम लहराया।

नोट: आरजेडी नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव को उपचुनाव में पटखनी देने वाली मनोरमा देवी भी पढ़ी लिखी हैं। उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है। उन पर तीन क्रिमिनल केस दर्ज हैं। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 72.88 करोड़ रुपए हैं और उन पर एक करोड़ से ज्यादा का बकाया है।

2020 बेलागंज विधानसभा चुनाव परिणाम

2020 में फिर से सुरेंद्र प्रसाद यादव (RJD) ने शानदार जीत दर्ज की।

  •  सुरेंद्र यादव: 79,708 वोट (46.91%)
  •  अभय कुमार सिन्हा (JDU): 55,745 वोट (32.81%)
  •  जीत का अंतर: 23,963 वोट

नोट: आरजेडी के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले सुरेंद्र प्रसाद यादव पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन पर नौ आपराधिक केस दर्ज हैं। उनकी कुल संपत्ति 8.78 करोड़ रुपए बताई गई है। उन पर कुल 41.65 लाख रुपए की देनदारी है।

2015 चुनाव का मुकाबला

2015 में भी सुरेंद्र यादव का दबदबा कायम रहा।

  •  सुरेंद्र यादव (RJD): 71,067 वोट
  •  मो. शरीम अली (HAMS): 40,726 वोट
  •  जीत का अंतर: 30,341 वोट

2010 विधानसभा चुनाव

2010 में भी बेलागंज से आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जीत हासिल की।

  •  सुरेंद्र यादव (RJD): 53,079 वोट
  •  मो. अमजद (JDU): 48,441 वोट
  •  जीत का अंतर: 4,638 वोट

क्यों खास है बेलागंज विधानसभा?

  •  1990 से 2020 तक लगातार सात बार आरजेडी की जीत।
  •  2024 उपचुनाव में एनडीए (JDU) का प्रवेश।
  •  2025 में मुकाबला अब पूरी तरह सस्पेंस से भरा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान