बिहार में मौत का खूनी खेल, एक चाय ने करा दिया 3 मर्डर

Published : Sep 11, 2024, 03:25 PM ISTUpdated : Sep 11, 2024, 06:07 PM IST
Bhojpur Triple Murder

सार

बिहार के भोजपुर में एक सनकी पति ने चाय न बनाने पर पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी ने ससुराल वालों को खुद घटना की जानकारी दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बिहार क्राइम। बिहार में स्थित भोजपुर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी पति ने बीते सोमवार को अपनी बीवी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि पति को चाय देने से महिला ने मना कर दिया था। इसके बाद आदमी के सिर पर खून सवार हो गया। उसने कमरे में बंद करके पहले पत्नी और बाद में दो मासूम बच्चों का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में लल्लू यादव ने 8 वर्षीय बेटी सौम्या कुमारी और 9 महीने के बेटे विदवंत कुमार और पत्नी सीमा देवी की निर्मम हत्या कर दी गई।

सनकी पति बच्चे और बीवी की हत्या करने के बाद भी शांत नहीं हुआ। उसने खुद ससुराल वालों को फोन किया और कहा कि घर में लाश पड़ी है आकर ले जाओ। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। उन्होंने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बीते मंगलवार को थाना परिसर से भाग भी गया। लेकिन बाद में फिर से पकड़ लिया गया। वहीं शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है।

ये भी पढ़ें: भाई की जिंदगी और बंदूक का डर, इस तरह 3 लोगों ने लड़की की लाइफ को किया बर्बाद?

घर में नंगा घूम रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चों और बीवी की हत्या करने के बाद घर में नंगा घूम रहा था। इसके बाद गांव वालों ने मामले की जानकारी दी। हमें जांच में पता चला है कि घर में अक्सर पति और पत्नी के बीच लड़ाई होते रहती थी। घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है। स्थानीय लोग काफी डरे-सहमें से नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सुसाइड करने पहुंची लड़की, रेलवे ट्रैक पर बैठे-बैठे आ गई नींद और फिर…

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म