भोजपुरी गायक सूरज सिंह गिरफ्तार, लालू-नीतीश पर गाया अश्लील गाना

Published : Jan 28, 2025, 12:33 PM IST
girftar

सार

भोजपुरी गायक सूरज सिंह को नीतीश कुमार और लालू यादव पर अश्लील गाना गाने के आरोप में नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस गाने के बाद पुलिस हरकत में आई।

बिहार न्यूज: भोजपुरी संगीत जगत से बड़ी खबर सामने आई है। नवादा पुलिस ने गायक सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूरज सिंह को सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर अश्लील गाना गाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, नीतीश कुमार और लालू यादव पर भोजपुरी में बनाया गया गाना बेहद अश्लील था। यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। गाना वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गायक को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लाल यादव का नाम जोड़कर भोजपुरी वीडियो गाना बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि अश्लील गाना मामले में एक गायक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम सूरज सिंह है, जो भोजपुरी गाना गाता है।

ये भी पढ़ें- पत्नी ने पति को भिजवाई जेल, पति ने लॉकअप में दांत से काटी नस, पुलिस से फूले पांव

सूरज सिंह नवादा के वारसलीगंज प्रखंड के चकवाया गांव का रहने वाला है। साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि सूरज सिंह के पिता का नाम जय नंदन रावत है। सूरज सिंह (भोजपुरी गायक सूरज सिंह) को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सूरज सिंह मूल रूप से स्थानीय गायक हैं। उन्होंने भोजपुरी में कई ऐसे गाने गाए हैं।

पुलिस के मुताबिक गायक सूरज सिंह के पास मिले मोबाइल में कई अन्य तरह के कंटेंट भी मिले हैं। ये बेहद चौंकाने वाले कंटेंट हैं। डीएसपी ने बताया, 'सोशल मीडिया के नोडल प्रभारी की ओर से सूरज सिंह के सोशल अकाउंट एक्स-प्रोफाइल को होल्ड करा दिया गया है। उसने यहां अश्लील गाने अपलोड कर रखे थे।

ये भी पढ़ें- पकड़ौआ शादी के 3 दिन बाद दूल्हे की अर्थी पर विदाई, चौंका देगी ये प्रेम कहानी

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल