Bihar News: चुनाव से पहले बिहार विधानसभा का बजट सत्र इस दिन हो रहा शुरू, जानिए क्या है खास?

Published : Feb 10, 2025, 11:02 PM ISTUpdated : Feb 10, 2025, 11:06 PM IST
bihar budget session

सार

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 2025-26 का बजट पेश होगा। चुनावी साल में सरकार के लिए यह बजट सत्र क्यों है खास? जानिए पूरी जानकारी।

Bihar Budget Session 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच राज्य सरकार ने बजट सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी है। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा, जिसे आगामी चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। इस बार के बजट सत्र में सरकार कई अहम योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

बिहार बजट सेशन 2025 में कब-क्या होगा?

  • 28 फरवरी दिन शुक्रवार को राज्यपाल का अभिभाषण–बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।
  • सदस्य शपथ ग्रहण एवं औपचारिक प्रक्रियाएं।
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 सदन के समक्ष पेश किया जाएगा।
  • 1 मार्च को बिहार सरकार का बजट 2025-26 पेश किया जाएगा।
  • राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी।
  • फिर दो दिन बजट 2025-26 के आय व्ययक पर चर्चा होगी।
  • एक दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 के तीसरे सप्लीमेंट्री एक्सपेंसेज के डिटेल पर ​चर्चा होगी।
  • सरकार इस पर उत्तर देगी।
  • दस दिनों तक फाइनेंशियल ईयर 2025 26 के आय-व्ययक के अनुदान की मांगों पर चर्चा होगी।
  • दो दिन राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य।
  • दो दिन गैर सरकारी सदस्यों के कार्य।

नीतीश सरकार के लिए ये बजट सत्र क्यों महत्वपूर्ण है?

साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए इस बजट में सरकार जनता को लुभाने के लिए कई नई योजनाओं और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। नीतीश सरकार की प्रॉयोरिटी में महिला सशक्तिकरण योजनाएं, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए नई पॉलिसी और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए बड़े इंवेस्टमेंट शामिल है। सरकार की बजट सत्र के जरिए यह दिखाने की कोशिश होगी कि उसने बिहार के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

विपक्ष किन मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है?

बिहार में विपक्ष (राजद, कांग्रेस और अन्य दल) सरकार को कई मोर्चों पर घेरने की तैयारी कर रहा है। उनमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्कूलों और अस्पतालों की खराब स्थिति, अपराध और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल हैं।

ये भी पढें-Prashant Kishor News: कभी नीतीश कुमार की पार्टी में नंबर 2 की हैसियत...अब पीछे पड़ गई JDU?

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी