बिहार में बिगड़े हालात: कई जिलों में बवाल के बाद मचा है कोहराम, अमित शाह ने सासाराम दौरा किया रद्द

Published : Apr 01, 2023, 03:25 PM ISTUpdated : Apr 01, 2023, 03:35 PM IST
Bihar clashes and bullets fired Amit Shah visit to Sasaram called after bihar govt imposed sec 144

सार

बिहार में मचे बवाल के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया है। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पटना. बिहार में तनाव के हालात बने हुए हैं। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पैदा हुए बवाल से कई शहरों में कोहराम मच गया है। सासाराम और नालंदा में बवाल के बीच गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया गया है। वहीं इन जिलों में पुलिस-प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी है। इतना ही नहीं कई जगहों पर इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।

सिर्फ नवादा जाएंगे अमित शाह

बता दें कि सासाराम और नालंदा में यह दो गुटों में हिंसक घटनाएं उस समय हुई हैं। जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा पर आ रहे हैं। वह शनिवार को बिहार पहुंच रहे हैं। रविवार को शाह, सासाराम में चुनावी रैली को भी संबोधित करने वाले थे। लेकिन अब सासाराम की रैली रद्द कर दी गई है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा-बिगड़ते हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने अपना सासाराम का दौरा फिलहाल के लिए रद्द कर दिया है। गृहमंत्री सिर्फ नवादा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

जानिए कैसे सासाराम में शुरु हुआ बवाल

बता दें कि रामनवमी के दिन सासाराम और नालंदा में जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों की तरफ से पथराव शुरु हो गया। इसके बाद जगह-जगह आगजनी की भी घटनाएं होने लगीं। इतना ही नहीं इस दौरान फायरिंग भी की गई।आसामाजिक तत्वों ने दुकानों को आग लगा दी और घरों में भी तोड़फोड़ करने लगे। बताया जा रहा है कि सासाराम में हिंसा तब शुरु हुई, जब मुसलमान जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा होने लगे। मुस्लिम बहुल इलाके में झड़पे शुरु हो गईं।

पुलिस ने 53 लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि बिहार के 4 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया में यह बवाल मचा हुआ है। बिहारशरीफ में 9 लोगों को इस बवाल के दौरान गोली लगी है। जिसमें 5 की हालत गंभीर है। रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद दो गुटों में मारपीट होने लगी। जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ की जाने लगी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बवाल वाली जगहों पर फोर्स तैनात की गई है। वहीं नालंदा, सासाराम और गया से अब तक 53 लोगों की गिरफ्तार की गई है।

यह भी पढ़ें-रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल: नालंदा में पथराव-आगजनी-फायरिंग के बाद तनाव, सासाराम में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र
सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख