रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल: नालंदा में पथराव-आगजनी-फायरिंग के बाद तनाव, सासाराम में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

Published : Apr 01, 2023, 12:49 AM IST
nalanda violance

सार

बिहार के सासाराम और नालंदा में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों की तरफ से पथराव शुरु हो गया। आगजनी की भी घटनाएं सामने आई हैं। घटना पर नियंत्रण के लिए सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 

पटना। बिहार के सासाराम और नालंदा में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों की तरफ से पथराव शुरु हो गया। आगजनी की भी घटनाएं सामने आई हैं। घटना पर नियंत्रण के लिए सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। नालंदा में धारा 144 लागू की गई है। प्रभावित इलाकों में बड़े पैमानें पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। आइए प्वाइंट्स में समझते हैं कि क्या हुआ?

1. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सासराम में नवरात्र विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान, उस पर पत्थर फेंके गए। उसके बाद बवाल हो गया। आगजनी और फायरिंग की भी घटनाएं हुईं। दुकानों को आग लगा दी गई। घरों पर भी हमले हुए। वाहनों को डैमेज करने की भी घटनाए हुईं। स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मियों के भी जख्मी होने की सूचना है।

2. बताया जा रहा है कि सासाराम में हिंसा तब शुरु हुई, जब मुसलमान जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा होने लगे। मुस्लिम बहुल इलाके में झड़पे शुरु हो गईं। भाजपा के पूर्व विधायक का कहना है कि खिरकी घाट इलाके में हनुमान मंदिर पर हमला हुआ। उसके बाद भगदड़ मची।

3. कांग्रेस के एक नेता का कहना हे कि चिकटोली इलाके में मस्जिद पर हमले के बाद मुस्लिम युवक नाराज हुए।

4. बताया जा रहा है कि फायरिंग में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

5. नालंदा के बिहारशरीफ में शुक्रवार को जुलूस निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

6. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। शांति बनाए रखने की अपील की।

7. शोभायात्रा पर पथराव के बाद हिंसा भड़की। शोभायात्रा के मार्ग को लेकर विवाद के बाद हिंसा शुरु हुई। लहेरी थाना के गगंडीवान इलाके में दो पक्षों के बीच भारी पथराव हुआ। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़ें।

8. पुलिस ने ​बल का प्रयोग किया। उपद्रवियों ने छत से फायरिंग भी की। दर्जन भर से अधिक वाहनों और दुकानों को आग लगा दी गई। कई उपद्रवियों भी घायल हुए हैं।

9. रामनवमी के समापन पर निकाला गया जुलूस दीवानगंज इलाके के एक धार्मिक स्थल से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग पत्थरबाजी करने लगे। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए। दोनों तरफ से पथराव के बाद बवाल बढ़ा।

10. सासाराम और नालंदा में यह दो गुटों में हिंसक घटनाएं उस समय हुई हैं। जब केंद्रीय गृह मंत्री का दो दिवसीय बिहार दौरा प्रस्तावित है। वह शनिवार को बिहार पहुंच रहे हैं। रविवार को शाह, सासाराम में चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस बलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। पुलिस मुख्यालय में हिंसा को लेकर आपात बैठक भी की गई है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी