दौलत में बिहार के मंत्रियों ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को भी छोड़ा पीछे, जानिये किसके पास कितना पैसा

Published : Jan 01, 2024, 10:12 AM ISTUpdated : Jan 01, 2024, 10:57 AM IST
bihar cm

सार

साल के अंत में बिहार के सीएम, डिप्टी सीएम और उनके मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की डिटेल शेयर की है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि पैसों के मामले में बिहार के मंत्रियों ने नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

पटना. हर साल की तरह इस बार भी बिहार सरकार के मंत्रियों ने अपनी सं​पत्ति का ब्यौरा जारी किया है। जिसमें कई मंत्रियों ने नकदी, प्रॉपर्टी और बैंक बेलेंस में सीएम और​ डिप्टी सीएम को भी पीछे छोड़ दिया है। आईये जानते हैं किस के पास कितनी दौलत है।

नी​तीश कुमार

12 गाय, 10 बछड़े, दिल्ली में एक फ्लैट, 16 लाख 88 हजार की चल संपत्ति और 58 लाख 85 हजार की अचल संपत्ति, 28 हजार 135 रुपए नकद और बैंक में 50 हजार, 1 लाख 4 हजार की ज्वैलरी है।

तेजस्वी यादव

बिहार की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास 75 हजार, पत्नी के पास 1 लाख 25 हजार, बैंक खाते में 65 लाख, पत्नी के पास 1 लाख और 2 लाख की एफडी, 2 लाख की एलआइसी, बांड और शेयर में 5 लाख का इनवेस्टमेंट, 9 लाख से अधिक का सोना, पत्नी के पास 22 लाख से अधिक के जेवर इसी के साथ कषि भूमि भी घोषित की है।

तेज प्रताप यादव

पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के पास 1 लाख रुपए नकद, 40 लाख बैंक में, बीएमडब्ल्यू कार, 15 लाख की बाइक, 100 ग्राम सोना और 1 करोड़ 49 लाख की संपत्ति।

लेसी सिंह

खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री लेंसी सिंह के पास एक करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी, एक रायफल, 12 बोर बंदूक और करीब 10 प्लॉट हैं। जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ से अधिक है।

ये मंत्री भी करोड़ पति

जल संसाधान मंत्री संजय झा की पत्नी के नाम पर ही 5.25 करोड़ की एफडी है। उद्योग मंत्री समीर महासेठ के पास 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर के पास 1.96 करोड़ की संपत्ति, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता देवी के पास 1.24 करोड़ रुपए है। समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के पास 2.58 करोड़ की संपत्ति अशोक चौधरी भवन निर्माण मंत्री के पास 4.42 करोड़ की संपत्ति, संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय के पास 3.65 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

 

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम