भोजपुरी इंडस्ट्री से सियासत में बड़ा धमाका, रितेश पांडे ने खोला चुनावी पत्ता, पार्टी पर सस्पेंस बरकरार

Published : Jun 14, 2025, 01:29 PM IST
Ritesh Pandey Bihar Assembly Election

सार

Ritesh Pandey Bihar Chunav 2025: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे बिहार विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिक्षा और उद्योग पर ध्यान केंद्रित करेंगे। क्या होगा आगे, देखना होगा।

Bihar Politics News: अब भोजपुरी इंडस्ट्री से एक और सुपरस्टार राजनीति में उतरने जा रहा है। एक्टर-सिंगर रितेश पांडे ने ऐलान किया है कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि वो बिहार की किस सीट से दावेदारी कर रहे हैं। रितेश पांडे शुक्रवार को कैमूर जिले के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सत्ता में आने के बाद वो किस मकसद से काम करेंगे।

बिहार चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार रितेश पांडे

रितेश पांडे ने मीडिया से बातचीत में राजनीति में हाथ आजमाने के अपने फैसले पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, तो भोजपुरी सिंगर ने कहा कि टिकट इतनी जल्दी साफ नहीं होता। आने वाले दिनों में सबको पता चल जाएगा कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वो सिर्फ लोगों की सेवा करने का मौका चाहते हैं। वो दिल और जान से सेवा करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी वादा किया कि वे किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे।

किस उद्देश्य से बिहार चुनाव लड़ेंगे रितेश पांडे?

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वे किस उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरेंगे, तो रितेश पांडे ने कहा कि “शिक्षा को बेहतर बनाना है। बिहार में उद्योग-धंधे बने रहने चाहिए। यहां उद्योग-धंधे होना जरूरी है। हम चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। यहां दिन-प्रतिदिन विकास हो रहा है। इस विकास को कैसे गति दी जाए, इस पर हम काम करेंगे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की

पांडे ने कहा कि शिक्षा पर जोर देकर बिहार को समृद्ध बनाना है। यही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों के प्यार ने उन्हें गायक और अभिनेता बनाया है, अगर इसी तरह लोगों का प्यार उन्हें मिलता रहा, तो उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका जरूर मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सेवा में 1% भी कमी नहीं आएगी। वे सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना चाहते हैं। वे सुविधाओं को बेहतर बनाना चाहते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल आने का मन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘‘दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेता’’ बताया और कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक ऐतिहासिक थी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
Bihar Education: बिहार में खुलेंगे 211 नए डिग्री कॉलेज और 511 मॉडर्न स्कूल, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान