Bihar Politics: तेज प्रताप के बाद लालू प्रसाद ने बनाई नई टीम, राबड़ी देवी बनीं उपाध्यक्ष, तेजस्वी टीम से बाहर

Published : Jul 27, 2025, 03:34 PM ISTUpdated : Jul 27, 2025, 04:48 PM IST
lalu and rabri devi

सार

Lalu Yadav New Team: बिहार चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव ने एक नई टीम बनाई है। इस टीम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि तेजस्वी का नाम इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Bihar Election 2025: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई टीम के ज़रिए संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश की गई है। हालांकि, राजद सुप्रीमो की नई टीम को लेकर लालू परिवार में खींचतान की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। लालू की टीम में उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि तेजस्वी यादव को जगह नहीं दी गई है। यह पहली बार है जब राजद अध्यक्ष ने तेजस्वी को किसी टीम से बाहर रखा है। इसे लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लालू यादव ने हाल ही में अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। अब वह बगावती तेवर अपना रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, तेज प्रताप को शांत रखने के लिए ही तेजस्वी को नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।

लालू यादव की समिति में कौन-कौन बने उपाध्यक्ष

बता दें कि लालू यादव ने शनिवार (26 जुलाई) को अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इस टीम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उपाध्यक्ष के तौर पर शामिल किया गया है। इस समिति के ज़रिए सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है। राजद अध्यक्ष लालू यादव की समिति में चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें अब्दुलबारी सिद्दीकी को प्रधान महासचिव, सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष के अलावा 12 महासचिव और 10 सचिव बनाए गए हैं। लालू यादव के नेतृत्व में घोषित राष्ट्रीय समिति में जातीय समीकरण भी साधा गया है।

12 लोगों को महासचिव की जिम्मेदारी

RJD की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, ललित कुमार यादव, रेणु कुशवाहा, कुमार सर्वजीत, अनु चाको (केरल), झारखंड के अभय सिंह समेत 12 लोगों को महासचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें - RJD से निष्कासित नेता Tej Pratap ने कर दिया बड़ा ऐलान, Mahua Seat से बता दिया अपना फाइनल प्लान

लालू यादव की नई टीम की असली परीक्षा अब

इसके अलावा 10 सचिव बनाए गए हैं, जिनमें यदुवंश कुमार यादव, लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल, कार्तिकेय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, संतोष कुमार जायसवाल, संजय ठाकुर, सुरेंद्र राम, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम और राजेंद्र राम शामिल हैं। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजद अध्यक्ष लालू यादव की इस नई टीम की असली परीक्षा इसी चुनाव में होने वाली है। वैसे, देखा जाए तो इस समिति में जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा गया है। 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से एक लालू परिवार यानी यादव जाति से हैं दूसरे सवर्ण (राजपूत) से हैं, तीसरे मुस्लिम और चौथे दलित समुदाय से हैं। प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी अब्दुल बारी सिद्दीकी को दी गई है, जो मुस्लिम हैं। कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: चिराग के बयान पर भड़के मांझी, कहा- राजनीति की समझ नहीं, पहले अपराधियों से होता था समझौता

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी