Bihar Politics: चिराग पासवान को बड़ा झटका, बिहार चुनाव से पहले 139 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Published : Aug 11, 2025, 11:13 AM IST
chirag paswan

सार

Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लोजपा (रामविलास पासवान) अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। सारण जिले के 139 पार्टी नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। नाराजगी के बावजूद ये नेता एनडीए में बने रहेंगे।

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। सारण जिले में लोजपा (रामविलास) पार्टी के 139 पदाधिकारियों और नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर संगठन में हलचल मचा दी है। इस्तीफे की वजह जमुई सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती पर लगे अवैध वसूली के आरोप बताए जा रहे हैं। नेताओं का आरोप है कि अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा तानाशाही रवैया अपना रहे हैं।

लोजपा रामविलास से किन-किन लोगों ने दिया इस्तीफा

इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह समेत 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति सदस्य शामिल हैं। दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि 'संकल्प यात्रा के नाम पर सारण में जबरन वसूली की गई और विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को अपमानित किया गया।' उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती पार्टी को एक कंपनी की तरह चला रहे हैं।

एनडीए में बने रहेंगे नाराज नेता

सारण ज़िले के नाराज नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों सांसदों के खिलाफ नारेबाज़ी की। दीपक कुमार सिंह ने साफ किया कि इस्तीफा देने के बावजूद वे NDA में बने रहेंगे। सभी नेता मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: चुनाव से पहले ही फंस गए बिहार डिप्टी सीएम! EC ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

खगड़िया में भी हो चुकी है बगावत

बता दें, इससे पहले पिछले महीने खगड़िया में भी पार्टी के 38 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान और युवा जिला अध्यक्ष सुजीत पासवान शामिल थे। वहां भी सांसद राजेश वर्मा के काम करने के तरीके से नाराज़गी को मुख्य कारण बताया गया था। लोजपा-आर में लगातार इस्तीफ़ों से चुनावी तैयारियों पर असर पड़ सकता है। अब देखना यह है कि चिराग पासवान इन बगावतों को रोकने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar: अब यहां लगेगा जनता दरबार, जमीन से जुड़े मामले तुरंत होंगे सॉल्व, नहीं करना होगा सालों इंतजार

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान