Bihar Floor Test: बिहार में विश्वास मत की अग्निपरीक्षा आज, क्या नीतीश कुमार के लिए होगा आसान? जानें फ्लोर टेस्ट से जुड़ी बड़ी बातें

Published : Feb 12, 2024, 07:38 AM IST
Bihar

सार

बिहार विधानसभा में आज नीतीश सरकार के लिए अग्नि परीक्षा का दिन है। हालांकि बीती जनवरी में जब उन्होंने राजद का साथ छोड़कर NDA में शामिल होने का फैसला लिया था।

बिहार। बिहार में आज 12 फरवरी (सोमवार) को नीतीश कुमार-बीजेपी गठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। हालांकि, उम्मीद ये जताई जा रही है कि ये बाधा आसानी से पार हो जाएगी। विश्वास मत से राज्य विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होगी। आपको बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बीजेपी-जदयू) गठबंधन के 128 सदस्य हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 122 है।

फ्लोर टेस्ट से जुड़ी बड़ी बातें

  • बीजेपी के पास 78 सीटें, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के पास 45 और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के पास चार सीटें हैं। शेष सीट एक निर्दलीय विधायक के पास है।जबकि  विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल और सहयोगी कांग्रेस के पास 114 सीटें हैं।
  • बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जो एक राजद नेता है। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के कई नेताओं ने उन्हें हटाने की मांग की है।
  • बजट सत्र के उद्घाटन दिवस पर सदस्यों को राज्यपाल के संबोधन के तुरंत बाद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
  • राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अध्यक्ष को हटाने के लिए जदयू और भाजपा को कुल सदस्यों में से आधे के वोटों की जरूरत है। लेकिन ये एक और बाधा है जिसे NDA की संख्या को देखते हुए आसानी से पार करने की उम्मीद है।
  • ऐसी अटकलें हैं कि अवध बिहारी चौधरी, जिन्होंने अब तक पद छोड़ने से इनकार कर दिया है। वो वोट से बाहर होने की शर्मिंदगी से बचने के लिए आज ऐसा कर सकते हैं।
  • विश्वास मत से पहले राष्ट्रीय जनता दल के कई विधायकों के लापता होने की अफवाह उड़ी। कथित तौर पर राजद विधायक चेतन आनंद के "लापता" होने की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रविवार देर शाम तेजस्वी यादव के पटना आवास का दौरा किया। हालांकि, चेतन आनंद का तेजस्वी के आवास पर क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो सामने आया था।
  • बिहार में फ्लोर टेस्ट को मद्देनजर देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। आज यानी सोमवार (12 फरवरी) शाम तक पूरे राज्य में विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
  • बिहार में फ्लोर टेस्ट  पहले  तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के घर को  रात भर के लिए पुलिस ने सील कर दिया था। इस दौरान किसी भी बाहरी गाड़ी को घर के अंदर जाने पर रोक लगा दिया गया था. वहीं आज 12 फरवरी को  RJD के सारे विधायक  विधानसभा के लिए जाएंगे।
  • नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, उन्होंने कहा कि ग्रैंड अलायंस में मामलों की स्थिति "सही नहीं" थी। सूत्रों ने संकेत दिया कि वह इंडिया ब्लॉक की चुनावी तैयारियों में स्पष्टता की कमी और संभावित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाए जाने से नाराज थे। मुख्यमंत्री ने ग्रैंड अलायंस और विपक्षी गुट इंडिया को छोड़ दिया था और भाजपा के साथ एक नई सरकार बनाई थी, जिसे उन्होंने 18 महीने से भी कम समय पहले छोड़ दिया था।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान