Flood in Bihar: भागलपुर और बक्सर में लाल निशान के ऊपर बह रही गंगा, 5 तस्वीरों में देखें मंजर

Published : Aug 11, 2025, 10:09 PM IST

Bihar Flood Update: बक्सर से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। बक्सर में गंगा का पानी खतरे के निशान से नीचे चला गया है, हालांकि कई इलाकों में यह चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है।

PREV
15
भागलपुर और मुंगेर में गंगा लाल निशान के ऊपर

बक्सर से भागलपुर तक गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है। गंगा का जलस्तर कम ज़रूर हो रहा है, लेकिन कई जगहों पर पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बक्सर में गंगा खतरे के निशान से नीचे चली गई है। लेकिन कई इलाकों में बाढ़ का संकट अभी भी गहराया हुआ है। भागलपुर और मुंगेर में गंगा अभी भी लाल निशान से ऊपर बह रही है।

25
बक्सर में गंगा का जलस्तर

बक्सर में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। नौ दिनों तक गंगा का पानी लगातार बढ़ा है। उसके बाद गुरुवार से पानी कम होने लगा है। शनिवार को यहां गंगा खतरे के निशान से नीचे आ गई। जबकि रविवार को पानी में मामूली वृद्धि देखी गई है। रविवार को बक्सर में गंगा का जलस्तर कम दर्ज किया गया।

35
बक्सर में गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है

रविवार को बक्सर में जलस्तर 61.84 दर्ज किया गया। जबकि गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर कई इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने बक्सर-कोइलवर सुरक्षा तटबंध पर बहोरनपुर गांव के पास शरण ली है।

45
भागलपुर में गंगा का दिखा विकराल रूप

भागलपुर में गंगा उफान पर है। शहर से लेकर गांव तक तबाही का मंजर दिख रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दियारा क्षेत्र की हालत बेहद खराब है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

55
भागलपुर में गंगा का जलस्तर

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 से ऊपर 34.63 मीटर दर्ज किया गया। पानी अभी भी बढ़ रहा है। कहलगांव में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सबौर प्रखंड के आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिसके कारण अब पानी सुल्तानगंज-भागलपुर मार्ग को भी छूने लगा है।

Read more Photos on

Recommended Stories