Patna Ayush Death Case: पटना में 4 साल के छात्र आयुष कुमार की मौत में बड़ा खुलासा, प्रिंसिपल ही निकली हत्यारी, मां बेटा गिरफ्तार

Published : May 18, 2024, 12:23 PM ISTUpdated : May 18, 2024, 01:23 PM IST
Patna School

सार

पटना के दीघा में कल शुक्रवार (17 मई) एक 4 साल के बच्चे का शव उसी के प्राइवेट स्कूल के नाली में मिला था। इसके बाद परिजनों समेत अन्य लोगों ने काफी हंगामा किया और स्कूल को आग के हवाले कर दिया था।

Patna Ayush Death Case: पटना के दीघा में कल शुक्रवार (17 मई) एक 4 साल के बच्चे का शव उसी के प्राइवेट स्कूल के नाली में मिला था। इसके बाद परिजनों समेत अन्य लोगों ने काफी हंगामा किया और स्कूल को आग के हवाले कर दिया था। इसी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मासूम बच्चे की हत्या के मुख्य आरोपी स्कूल की प्रिंसिपल ही निकली। उन्होंने पटना पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया। इस मामले में पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस को प्रिंसिपल पर उस समय शक हुआ, जब पीड़ित आयुष की बहन और भाई ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल ने उन लोगों को धमकाया था। इसके बाद उन लोगों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आई। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रिंसिपल ने बताया कि आयुष की मौत स्लाइडर से गिरने की वजह से हो गई थी। हम बाद में डर गए थे और इसलिए जल्दीबाजी में हमने बच्चे का शव स्कूल के गटर में छुपा दिया। ताकि किसी को शक न हो।

प्रिंसिपल ने इस तरह से रचा पूरा गेम

प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गटर पर लगी लोहे की जाली पर लकड़ी और फूलों का गमला रख दिया था। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की पिछले 3 घंटे की रिकॉर्डिंग भी उड़ा दिया। जमीन पर लगे बच्चे के खून के धब्बे भी मिटा दिया और वहां पर कालीन बिछा दी। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ये भी पढ़ें: पटना के स्कूल में मिली 3 वर्षीय मासूम बच्चे की लाश, आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म