‘कुर्सी प्यारी है या बिहार?’ चिराग पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, नीतीश पर भी बरसे

Published : Jul 27, 2025, 04:24 PM ISTUpdated : Jul 27, 2025, 04:55 PM IST
Tejashwi yadav

सार

Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाकर तेजस्वी यादव को बड़ा हथियार दे दिया है। अब तेजस्वी ने चिराग पर निशाना साधते हुए कहा कि आप भी सरकार का हिस्सा हैं और आप केंद्रीय मंत्री हैं, खुद को इतना कमजोर क्यों समझ रहे हैं?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के नेता भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के प्रमुख और एनडीए में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नया हथियार मिल गया है। तेजस्वी ने चिराग पासवान के सहारे बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि चिराग पासवान अपराध को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 'देखिए, अपराध इतना बढ़ गया है कि अपराधी विजय और सम्राट बन गया है'।

चिराग पर तेजस्वी ने साधा निशाना

चिराग को लेकर तेजस्वी ने कहा कि आप भी सरकार का हिस्सा हैं और केंद्रीय मंत्री हैं, इतने ताकतवर हैं। आपके पास 5-5 अंक हैं, फिर आप खुद को इतना कमजोर क्यों समझ रहे हैं? एक ओर सरकार और नीतीश जी पर उंगली उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर दिखा रहे हैं कि वो कितने कमजोर हो गए हैं। आपको क्या लगता है कि बिहार में अपराध इतना बढ़ गया है, बलात्कार हो रहे हैं। बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, फिर भी आप उसी गठबंधन में क्यों हैं? क्योंकि आपको कुर्सी प्यारी है। आप इतने कमज़ोर हैं कि सरकार में रहकर भी कुछ नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू के लाल ने चुन ली नई राह, महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, बनेंगे किंगमेकर

गया में हुए दुष्कर्म पर बोले तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि आप सरकार का हिस्सा हैं चाहे वो राज्य में हो या केंद्र में, आप केंद्रीय मंत्री हैं और आप इतने कमज़ोर हैं कि बस पछताओगे और उसे ख़त्म कर दोगे। उन्होंने कहा कि गया में होमगार्ड की दौड़ के दौरान एक लड़की बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल ले जाते वक्त एम्बुलेंस में युवती का सामूहिक बलात्कार किया गया। होमगार्ड जवान की क्या हालत है? कितना शर्मनाक है, जब कोई कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

ये भी पढे़ं- Snake in bedroom Bihar: बेटी संग सो रहे पिता को सांप ने डंसा, दोनों की गई जान

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी