बिहार में बड़ा हादसा, कोसी नदी के महासेतु का स्लैब गिरा, एक की मौत, कई लोग दबे

Published : Mar 22, 2024, 09:27 AM ISTUpdated : Mar 22, 2024, 10:18 AM IST
Bihar Supaul Kosi River Bridge slab

सार

बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन महासेतु का स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर इस स्लैब के नीचे दब गए हैं। जिन्हें निकाला जा रहा है।

सुपौल. बिहार के सुपौल में तैयार हो रहे महासेतु का स्लैब गिरने से शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर ब्रीज के नीचे दब गए हैं। जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

देश का सबसे बड़ा सड़क पु​ल

जानकारी के अनुसार बिहार में सुपौल के बकौर से मधुबनी के भेजा घाट के बीच एक सेतु का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये भारत का सबसे बड़ा सड़क पुल है। जिसका शुक्रवार को एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं कई घायल हो गए हैं। जिन्हें निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

स्पीड से चल रहा पुल का काम

सुपौल जिले के बकौर और मधुबनी के जिले के भेजा के बीच बन रहे पुल का निमार्ण काफी स्पीड से चल रहा है। इस महासेतु का 50, 51 और 52 नंबर पिलर का गार्टर गिरने से हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग और राहत दल पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया।

1199 करोड़ से तैयार हो रहा पुल

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस महासेतु का निर्माण करीब 119 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। जिसमें 1051 करोडड रुपए से पुलिस का निर्माण होगा। शेष रा​शि से एप्रोच और अन्य काम किये जाएंगे। ये कार्य एक प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा हादसा, कोसी नदी के महासेतु का स्लैब गिरा, एक की मौत, कई लोग दबे

2024 में करना है महासेतु तैयार

आपको बतादें कि इस महासेतु का निर्माण अगस्त 2023 तक पूरा करना था। लेकिन अभी तक 50 से 60 प्रतिशत तक ही काम पूरा है। ऐसे में अब पुल का पूरा काम करने में दिसंबर 2024 तक का टारगेट रखा है। इस पुल में 166 से ज्यादा पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। जिसमें कुल 171 पिलर बनेंगे। इस मान से अब ज्यादा पिलर बनना शेष नहीं है। लेकिन ये सड़क पुल बनेगा। इस कारण पुल का काम करने में समय लग सकता है। इस पुल में तीन किलोमीटर का एप्रोच का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें: धार की भोजशाला में ज्ञानवापी की तरह सर्वे शुरू, सुबह 6 बजे ही पहुंच गई टीम, देखें अपडेट

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र