बिहार में भीषण हादसा, बरातियों से भरी कार और ट्रैक्टर में टक्कर, लाशों के लगे ढेर

Published : Mar 18, 2024, 09:02 AM ISTUpdated : Mar 18, 2024, 09:29 AM IST
bihar accident

सार

बिहार में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। शादी के कार्यक्रम से लौट रही एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क पर लाशों के ढेर लग गए, जिसने भी ये हादसा देखा वह स्तब्ध रह गया। 

पटना.नेशनल हाईवे 31 पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। चौथम प्रखंड क्षेत्र से एक शादी के कार्यक्रम से कार में सवार होकर लौट रहे लोगों की कार की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा खगड़िया क्षेत्र में होना बताया जा रहा है।

शादी समारोह से लौटते समय हादसा

गोगरी डीएसपी रमेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में तीन बच्चे सहित सात लोगों की मौत हुई है। ये लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी पसराहा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। इस कारण कार में सवार लोगों की जान चली गई।

3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं चार लोग गंभीर अवस्था में बताए जा रहे हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना पसराहा थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई है। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: हाईटेंशन लाइन का कहर, बिहार ही नहीं इन प्रदेशों में भी बसें बनी कब्रगाह, देखें बड़े हादसे

 शादी वाले घर छाया मातम

जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। क्योंकि एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में परिजन और रिश्तेदार पहुंचे। ऐसे में चीख पुकार मच गई। रास्ते पर भी जाम लग गया। जिसे पुलिस और प्रशासन द्वारा खुलवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: "पति ने की पत्नी की हत्या" लेकिन अचानक उसे जिंदा देख पकड़ लिया माथा

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर