बक्सर में बालू को लेकर खूनी खेल! गांव में मची चीख-पुकार, 3 की जान गई

Published : May 24, 2025, 03:26 PM IST
buxar ahiapur firing news sand dispute 3 killed 2 critical

सार

Bihar Crime News: बक्सर के अहियापुर गांव में बालू गिराने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है।

Buxar shooting incident: एक मामूली विवाद कभी-कभी पूरे गांव की शांति को लील जाता है। बिहार के बक्सर जिले में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बालू गिराने की कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। सुबह का सन्नाटा गोलियों की तड़तड़ाहट से टूट गया और देखते ही देखते तीन लोगों की जान चली गई, दो की हालत नाजुक है।

बालू के धंधे में बहे खून के छींटे, गांव की सड़कों पर पसरा मातम

राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बालू गिराने को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर उफान पर पहुंच गया। गांव के ही कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें तीन ने दम तोड़ दिया।

मौत के साये में डूबी अहियापुर की सुबह

मृतकों की पहचान अहियापुर के 40 वर्षीय सुनील सिंह (पिता दया शंकर सिंह), 50 वर्षीय विनोद सिंह (पिता बबन सिंह) और 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह (पिता काशीनाथ सिंह) के रूप में हुई है। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई। वहीं, 40 वर्षीय पूजन सिंह (पिता ललन सिंह) और 35 वर्षीय मंटू सिंह (पिता दया शंकर सिंह) की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जैसे ही हत्या की खबर फैली, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चौसा-कोचस मुख्य पथ को जलहरा बाजार के पास आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया। उधर, जलहरा कौवा खोंच मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आला अधिकारी मौके पर,SP और DSP की निगरानी में छानबीन

घटना की गंभीरता को देखते हुए SP शुभम आर्य और DSP धीरज कुमार खुद मौके पर पहुंचे हैं। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस कैंप जारी है और आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी हो रही है।

यह भी पढ़ें: जिसने इंसानी भेजे का सूप पिया... उसे उम्रकैद मिली, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी!

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'फैजल खान की गिरफ्तारी…' Raushan Anand ने फिर किए हैरान करने वाले खुलासे, Khan Sir पर गंभीर आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा उलटफेर! अब पुलिसकर्मियों पर ही दर्ज हुई FIR