ससुराल वाले 6 साल से भुगत रहे थे जिस विवाहिता के हत्या की सजा, जिंदा निकली: शादी के दो साल बाद प्रेमी संग हुई थी फरार

Published : Feb 22, 2023, 10:24 PM ISTUpdated : Feb 22, 2023, 10:26 PM IST
dowery

सार

बिहार के बक्सर में दहेज हत्या के एक छह साल पुराने केस में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल वाले जिस विवाहिता की हत्या के आरोप में जेल गए, छह साल से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे थे। वह जिंदा निकली।

बक्सर। बिहार के बक्सर में दहेज हत्या के एक छह साल पुराने केस में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल वाले जिस विवाहिता की हत्या के आरोप में जेल गए, छह साल से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे थे। वह जिंदा निकली। पुलिस ने दो साल के बेटे के साथ विवाहिता को बरामद किया है। पता चला कि शादी के दो साल बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी।

छह साल से कचहरी के चक्कर लगा रहा था परिवार

मामला बक्सर जिले के संग्रामपुर इलाके का है। विवाहिता का नाम शिखा कुमारी है। वह केसरिया के सोनरापुर निवासी भोला साहनी की बेटी है। उसकी शादी वर्ष 2015 में मुरली गांव के नंदकिशोर साहनी के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के दो साल बाद शिखा अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी। विवाहिता के पिता भोला ने अपनी बेटी की हत्या के आरोप में ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवाहिता के पति, जेठ, जेठानी, सास सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्रा​थमिकी दर्ज की। आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। आरोपी परिवार कुछ महीनों तक जेल में रहे, फिर जमानत पर रिहा हुए। तभी से परिवार कोर्ट के चक्कर लगा रहा था।

विवाहिता जिंदा मिली तो पलट गया केस

मामला अदालत में लंबित है। विवाहिता के ससुराल वाले केस से राहत पाने के लिए दर दर भटक रहे थे। तभी उन्हें कहीं से पता चला कि जिस बहू के हत्या के आरोप में परिवार के सदस्यों ने जेल काटी। वह बहू जिंदा है और कोटवा के जगीरहा गांव में अपने दो साल के बेटे संग रह रही है। ससुराल वालों ने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस ने विवाहिता को उसके दो साल के बच्चे के साथ बरामद कर लिया है।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि दहेज हत्या का प्रकरण कोर्ट में लंबित है। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं। जिस दहेज हत्या के केस में ससुराल वाले आरोपी हैं, वह विवाहिता जिंदा बरामद की गयी है। शादी के दो साल बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र