...और जीत गया प्यार: मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के ने विरोध के बाद भी रचाई शादी, अब पंचायत ने भी दिया आर्शीवाद

Published : Mar 21, 2023, 11:04 AM ISTUpdated : Mar 21, 2023, 02:45 PM IST
muslim girl married hindu boy with village panchayat permission in bihar

सार

सच्चे प्रेम में वह ताकत होती है कि बड़ी-बड़ी बाधाएं भी उसके आगे बौनी साबित होती हैं। बिहार के छपरा में भी ऐसा ही हुआ। गांव वालों का विरोध भी मुहब्बत के आगे ठंडा पड़ गया, जाति-धर्म की दीवारें बिखर गईं। मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ शादी रचाई।

छपरा। सच्चे प्रेम में वह ताकत होती है कि बड़ी-बड़ी बाधाएं भी उसके आगे बौनी साबित होती हैं। बिहार के छपरा में भी ऐसा ही हुआ। गांव वालों का विरोध भी मुहब्बत के आगे ठंडा पड़ गया, जाति-धर्म की दीवारें बिखर गईं। ग्रामीणों की मौजूदगी में मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ शादी रचाई। पूर्व में दोनों की शादी को लेकर गांव में काफी तनाव भी था। आखिरकार पंचायत ने दोनों के प्रेम पर मुहर लगाई और दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद विवाह संपन्न हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साबिर आली शाह की लड़की निशा कुमारी और रीना प्रसाद के लड़के राजा बाबू के बीच पढाई के समय से ही नजदीकियां बढ गई थीं। पिछले दो वर्षों में दोनों के बीच मोहब्बत का रंग गाढ़ा हो गया। उन्हें लगा कि उनकी शादी के लिए परिवार वाले राजी नही होंगे तो ए​क दिन दोनों गांव से फरार हो गए।

इसको लेकर गांव में कुछ दिनों तक तनाव का भी माहौल था। दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ पर गांव की पंचायत ने बीच बचाव किया। दोनों की शादी कराने को लेकर परिवारों के बीच सहमति बनी। बताया जा रहा है कि लड़की ने हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार किया।

फिर सोमवार को गड़खा बाजार स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार एक दूजे के हो गए। यह शादी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। युवक और युवती के परिजन भी मौजूद थे और उन्होंने शादी के बाद विवाहित जोड़े को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

दोनों की शादी को लेकर गांव में उत्साह का माहौल था। लड़की का परिवार भी शादी से प्रसन्न था। लड़के की मॉं चंदा देवी ने पंचायत के फैसले की सराहना की। वह भी विवाह के समारोह में शामिल हुई थीं। अच्छी बात यह रही कि पंचायत ने बाकायदा इस शादी को मान्यता दी और गांव के लोग भी शादी में शामिल हुए।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान