दरभंगा DMCH से निकली शॉकिंग स्टोरी, सास अस्पताल में थी...बहू ने उठाया ऐसा बोल्ड स्टेप, पति देखता रह गया

Published : Mar 28, 2025, 02:02 PM IST
Darbhanga Medical College

सार

Darbhanga News: सास की देखभाल के बहाने अस्पताल आई बहू अचानक प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने थाने में दी शिकायत, पुलिस कर रही है जांच। जानिए इस सनसनीखेज मामले की पूरी डिटेल।

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपनी सास के इलाज के बहाने अस्पताल आई थी, लेकिन मौका देखकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। पति ने स्थानीय थाने में अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की देखभाल करने आई उसकी बहू अचानक गायब हो गई। पति ने इस मामले में केवटी थाना में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है।

अस्‍पताल में भर्ती सास की देखभाल कर रही थी बहू

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी मां की तबीयत 12 मार्च को अचानक बिगड़ गई थी। उसे फौरन DMCH के मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 5 में भर्ती कराया गया था, जहां वह बेड नंबर 4 पर एडमिट थी। पत्नी भी उसके साथ थी और सास की देखभाल कर रही थी। लेकिन 22 मार्च की दोपहर को वह अचानक कहीं चली गई। पति ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब उसने पत्नी को फोन किया तो उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।

प्रेमी संग हो गई फरार

काफी खोजबीन के बाद पति को पता चला कि उसकी पत्नी केवटी थाना क्षेत्र के विशनपुर परसा गांव के रहने वाले अमरजीत दास के साथ भाग गई है, जो अजय दास का बेटा है। यह सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव में पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि अमरजीत दास और महिला के बीच पहले से ही प्रेम संबंध था। लेकिन किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि वह सास की बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमी संग फरार हो जाएगी।

एफआईआर दर्ज, पुलिस महिला की तलाश में जुटी

केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द महिला और उसके प्रेमी को ढूंढ लिया जाएगा और इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म