बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को खिलाया मरा हुआ सांप, सड़ी हुई ब्रेड, सामने आईं डरावनी तस्वीरें

Published : Jun 17, 2024, 06:27 PM ISTUpdated : Jun 17, 2024, 06:28 PM IST
Snake in food

सार

बिहार के बांका के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में छात्रों को मरा हुआ सांप खिला दिया गया। इसके चलते छात्रों को उल्टी होने लगी। 10 से अधिक छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पटना। बिहार के बांका जिले में स्थित सरकारी इंजीनियरिंग के मेस में छात्रों को मरा हुआ सांप खिला दिया गया। नास्ते के लिए छात्रों को सड़ी हुई ब्रेड दी गई। किसी ब्रेड में कीड़े लगे थे तो किसी में चींटी। मरे हुए सांप वाला खाना खाकर कई छात्र बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टी और बेचैनी होने लगी।

इसके बाद कॉलेज के मेस के खाने की डरावनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जाने लगी। एक तस्वीर में सांप के टुकड़े को भोजन में देखा जा सकता है। ऋषि सिंह नाम के एक्स यूजर ने खाने में मरे हुए सांप की तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, "बिहार के बांका के इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने में मरा हुआ सांप मिला है। खाना खाने के तुरंत बाद छात्रों को उल्टी होनी लगी। जी मिचलाने लगा। स्थानीय अधिकारियों के शिकायत किए जाने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है।"

 

 

सड़ी हुई ब्रेड छात्रों को खाने के लिए दी

इसी कॉलेज को लेकर एक और पोस्ट में शिकायत की गई है कि यहां छात्रों को खाने के लिए सड़ी हुई ब्रेड दी जाती है। ब्रेड में कीड़े लगे रहते हैं। ऋषि सिंह ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बांका में छात्रों को एक्सपायरी ब्रेड खिलाया जा रहा है। न कॉलेज प्रबंधन न स्थानीय अधिकारी कोई इसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। यह तस्वीर सोमवार सुबह की है।" उन्होंने बांका के डीएम से इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

 

 

यह भी पढ़ें- Bihar Nalanda Boat capsized: बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 2 दर्जन लोग डूबे, गांव में छाया मातम

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

खाने में मृत सांप होने के चलते कॉलेज के दस से अधिक छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद बांका के जिला मजिस्ट्रेट अंशुल कुमार और कुछ अन्य अधिकारियों ने मामले की जांच करने के लिए मेस का दौरा किया। मेस मालिक पर जुर्माना लगाया गया है। डीएम ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म