बिहार में हुआ विभागों का बंटवारा, नीतीश कुमार गृह विभाग, सम्राट चौधरी संभालेंगे वित्त विभाग

Published : Feb 03, 2024, 03:42 PM ISTUpdated : Feb 03, 2024, 03:54 PM IST
bihar cm1

सार

बिहार में नई सरकार बनने के महज 6 दिन बाद विभागों का बंटवारा हो गया है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार खुद गृह विभाग संभालेंगे।

पटना. बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद शनिवार को विभागों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे में जदयू को 19, भाजपा को 23, हम को 2 और निर्दलीय को एक विभाग मिला है।

नीतीश कुमार गृहविभाग संभालेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त विभाग, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग, विजय चौधरी को जल संसाधन, संस्दीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना और जनसम्पर्क विभाग मिला है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार:  सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी : वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग।

विजय कुमार सिन्हा : कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खनन एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग।

विजय कुमार चौधरी : जल संसाधन विभाग, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग।

विजेंद्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं प्रबंधन, निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।

डॉ प्रेम कुमार : सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन विभाग।

श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

संतोष कुमार सुमन : सूचना प्रविधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग।

सुमित कुमार सिंह : विज्ञान प्राविधिकी की एवं तकनीकी शिक्षा विभाग।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Free Electricity: बिहार में किराएदारों की मौज! अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली
Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: JCB से खुदाई करते ही हुआ भयानक धमाका! आखिर कैसे फटा गैस पाइप?