बिहार में राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' में मची भगदड़, गाड़ी का कांच टूटा

Published : Jan 31, 2024, 01:19 PM ISTUpdated : Jan 31, 2024, 01:41 PM IST
rahul

सार

आज बिहार में राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। घटना में राहुल गांधी की गाड़ी का कांच भी टूट गया। हालांकि राहुल गांधी पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रहे। बाद में वह बस में बैठ गए।   

कटिहार। बिहार में राहुल गांधी न्याय यात्रा में भगदड़ मचने से अफरातफरी का माहौल हो गया। अचानक यात्रा के दौरान भगदड़ सी मच गई। कटिहार में निकाली जा रही इस न्याय यात्रा में राहुल गांधी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हांलाकि कड़ी सुरक्षा के कारण राहुल गांधी को कुछ नहीं हुआ। घटना के बाद राहुल गांधी बस में बैठ गए। राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार से बंगाल में प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी बोले न्याय यात्रा जारी रहेगी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 18 वां दिन है। आज कटिहार में विभिन्न रास्तों से होकर न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान अचानक यात्रा के दौरान राहुल के समर्थकों के बीच मिलने को लेकर भगदड़ भी मच गई। राहुल गांधी ने गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए ये न्याय यात्रा नहीं रुकेगी। राहुल ने कहा कि विपक्ष यही चाहता है कि यह न्याय यात्रा विफल हो जाए लेकिन हम सब ये होने नहीं देंगे। 

बस में राहुल को देखने के लिए रास्तों पर दौड़ते दिखे लोग
 बस में सवार राहुल गांधी को देखने के लिए लोग सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे थे। सड़क के दोनों किनारों पर लोगों की कतार लगी हुई थी तो वहं घर की छतों पर भी लोग राहुल गांधी को देखने के लिए खड़े थे। हांलाकि प्रशासन की ओर से बस से लोगों को दुर रखने की कोशिश की जा रही थी कि कोई दुर्घटना न होने पाए। न्याय यात्रा मिर्चाईबारी डीएस कॉलेज होते हुए लाभा जाएगी। यहां राहुल जनसंवाद करेंगे और उसके बाद बंगाल की ओर कूच करेंगे। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम