बिहार में बड़ा कांड: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Published : Apr 09, 2025, 04:37 PM ISTUpdated : Apr 09, 2025, 04:39 PM IST
Breaking News

सार

Bihar News: बिहार के अतरी में जीतन राम मांझी की पोती सुषमा कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पति फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी।

Bihar News: बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती और टेटुआ पंचायत की विकास मित्र सुषमा कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात टेटुआ टाड़ पर करीब सुबह 9 बजे अंजाम दी गई। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया न जा सका

घटना के तुरंत बाद सुषमा को पास के अतरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक जब्त कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। सुषमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म