Shocking News: लड़की ने काटा ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, 5 साल से अफेयर फिर उसने क्यों किया ऐसा...

Published : Jul 02, 2024, 08:31 AM ISTUpdated : Jul 02, 2024, 09:41 AM IST
crime

सार

बिहार में एक बेहद हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां सारण जिले में एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। वजह जान चौंक जाएंगे आप।  

पटना। बिहार से एक शॉकिंग क्राइम सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया है। प्रदेश के सारण जिले में हुए ये घटना हैरान करने वाली है। खास बात ये है कि युवती पेशे से डॉक्टर है और युवक के साथ वह 5 साल से रिलेशनशिप में थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि युवती ने अपने प्रेमी के गुप्तांग को ही काट दिया। वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। फिलहाल आरोपी युवती को पुलिस ने हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है। 

शादी से इनकार करने पर चढ़ा पारा
इस खतरनाक घटना को अंजाम देने वाली युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि युवक के साथ वह पांच सालों से रिलेशन में थी। हम दोनों खुश थे लेकिन शादी की बात करने पर युवक बार-बार टाल देता था। बाद में उसने किसी तरह युवक को कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी के लिए मना लिया। वह शादी के लिए कोर्ट पहुंची लेकिन युवक फिर नहीं आया। इससे नाराज युवती ने युवक को सबक सिखाने की ठानी और फिर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।  

पढ़ें दोस्ती शर्मसार: दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर मारी 100 लातें, मौत के बाद भी नहीं रूकी क्रूरता

पेशे से डॉक्टर है आरोपी युवती
आरोपी युवती पेशे से डॉक्टर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मढ़ौरा ब्लॉक के वार्ड नंबर 12 के पार्षद ने जानकारी पर शख्स को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया है। युवक की हालत नाजुक है। हांलाकि डॉक्टरों ने जल्द ठीक होने की उम्मीद बताई है। 

आरोपी महिला गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह हाजीपुर की रहने वाली है। महिला पेशे से डॉक्टर है और मढ़ौरा में प्रैक्टिस करती थी। सारण जिले के मढ़ौरा पुलिस स्टेशन के SHO ने मुताबिक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच की जा रही है।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल