Bhagalpur-Khagaria Bridge Collapse: गंगा की 'सुनामी' जैसी लहरें देख भाग खड़े हुए लोग, नीतीश राज में क्यों बार-बार टूट रहे पुल?

Published : Jun 05, 2023, 07:55 AM ISTUpdated : Jun 05, 2023, 09:36 AM IST
Khagaria bridge collapse

सार

बिहार के भागलपुर में खगड़िया गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के गिरने की घटना ने सबको चौंका कर रख दिया है। 4 जून को यह पुल ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2014 में ही इस पुल का शिलान्‍यास किया था। 

पटना. बिहार के भागलपुर में खगड़िया गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के गिरने की घटना ने सबको चौंका कर रख दिया है। 4 जून को यह पुल ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2014 में ही इस पुल का शिलान्‍यास किया था। हैरानी की बात यह है कि बिहार में इससे पहले भी कई पुल इसी तरह गिर चुके हैं।

इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी कर रही है। 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिलान्यास के बाद 2015 से पुल के निर्मााण का काम चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए बताई जाती है। पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है।

बिहार के बेगूसराय में भी टूट चुका है एक पुल

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने की यह पहली घटना नहीं है। छह महीने पहले यानी दिसंबर, 2022 में बेगूसराय में भी एक पुल उद्घाटन से पहले धराशायी हो गया था। यह पुल गंडक नदी पर बनाया जा रहा था। इसकी लागत करीब 14 करोड़ रुपए बताई गई थी।

बिहार में पुल गिरने की घटनाएं, पूर्णिया में भी गिर चुका है पुल

बिहार में भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े हो रहे पुलों के गिरने की लगातार घटनाएं हो रही हैं। भागलपुर और बेगूसराय के अलावा इसी साल पूर्णिया में भी एक निर्माणाधीन बॉक्स ब्रिज ढह गया था। यह पुल बायसी ब्लॉक के चंद्रगामा पंचायत में बनाया जा रहा था। इसकी पुल की लागत 1.14 करोड़ रुपए थी। चौंकाने वाली बात यह है कि ये पुल एक बार नहीं, दो बार गिरा था। यही पुल फरवरी, 2023 में भी दरक गया था।

भागलपुर पुल हादसा -क्यों टूट रहा खगड़िया पुल?

बिहार के खगड़िया के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बन रहा यह पुल 4 जून की शाम को गिर गया था। पुल के चार पिलर नदी में जा गिरे थे। इसके साथ ही पुल का 192 मीटर हिस्सा भी टूट गया। जिस समय यह हादसा हुआ, तब 500 मीटर की दूरी पर ही मजदूर काम कर रहे थे। 

पिछले साल अप्रैल में भी इसी निर्माणाधीन पुल का सुपर स्‍ट्रक्‍चर टूटकर नदी में जा गिरा था। तब इसके तीन पिलर्स के 36 स्लैब यानी 100 फीट हिस्सा टूटा था। यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। यानी इसके बनने के बाद खगड़िया से भागलपुर की दूरी 90 किमी से घटकर 30 किमी रह जाएगी।

बिहार में पुल टूटा, पढ़िए भागलपुर पुल हादसे के बाद क्यों डरे लोग

घटना के समय मौजूद मजदूरों और अन्य ने बताया कि जैसे ही पुल का स्ट्रक्चर गंगा नदी में गिरा...50 फीट ऊंची लहरें उठीं। ऐसा लगा जैसे कि सुनामी आई हो। नदी में नाव में बैठकर जा रहे लोग सहम उठे। लोगों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि मामला क्या है? वे इसे कोई प्राकृतिक घटना समझकर नाव किनारे लगाकर भागते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें

बिहार के भागलपुर में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, गंगा नदी में पल झपकते दफन हो गया Watch Video

Odisha Train Accident: मरम्मत के बाद पहली ट्रेन चली तो रेल मंत्री ने हाथ जोड़ की प्रार्थना, 51 घंटे तक डटे रहे अश्विनी वैष्णव, देखें वीडियो

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र