रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब वंदे भारत ट्रेन में मिलेगी स्लीपर कोच की सुविधा, 220 KM होगी रफ्तार

Published : Jan 21, 2023, 02:59 PM ISTUpdated : Jan 21, 2023, 03:09 PM IST
vande bharat train

सार

रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर वर्जन को 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। जिससे यात्री स्लीपर वर्जन वाली ट्रेन में सफर का मजा ले सकेंगे।

बिहार. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। रेल यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है। रेलवे विभाग ने इसकी और तेज रफ्तार करने की योजना बना ली है। जल्द ही ट्रेन के स्लीपर कैटेगिरी को 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।

वंदे भारत में स्लीपर कोच की भी सुविधा मिलेगी

दरअसल, भारतीय रेलवे की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस रेल यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है। अब तक यात्रियों को आठ ऐसी ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है, लेकिन जल्द ही यात्रियों को वंदे भारत में स्लीपर कोच की भी सुविधा मिलने लगेगी। जिसके बाद यात्री को वंदे भारत की स्लीपर वर्जन वाली ट्रेन में सफर का मजा ले सकेंगे। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि इस दिशा काम शुरू हो गया है।

 

विदेशी कंपनियां भी आगे आईं...

रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन को 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार करने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इस महीने के अंत तक काम को मंजूरी भी दे दी जाएगी। कई विदेशी कंपनियों ने टेंडर के लिए रुचि दिखाई है। वंदे भारत स्लीपर वर्जन की ट्रेन को बनाने के लिए चार प्रमुख घरेलू और विदेशी कंपनियां आगे आई हैं। जल्द ही ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से काम शुरू किया जाएगा।

सिग्नल सिस्टम, पुलों को ठीक किया जा रहा

सबसे पहले 200 वंदे भारत ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस की तर्ज पर बैठने की व्यवस्था होगी और इसे 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इसके लिए दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कोलकाता रेलवे की पटरियों की मरम्मत की जा रही है, सिग्नल सिस्टम, पुलों को ठीक किया जा रहा है और बाड़ लगाने का काम चल रहा है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सोशल मीडिया बना मुसीबत! बुरे फंसे 40 पुलिस वाले-बिहार पुलिस में ‘रील कल्चर’ पर सख्त एक्शन
दो ऑपरेशन और एक चमत्कार: क्लबफुट को मात देकर सुधांशु ने लिखी दर्द, उम्मीद और जीत की प्रेरक कहानी