सास को हुआ दामाद से प्यार, मौका मिलते ही रात के अंधेरे में मनाते थे रंगरलियां

Published : Dec 17, 2023, 08:47 PM IST
bihar 2

सार

एक सास को दामाद से प्यार हो गया, हैरानी की बात है कि दामाद भी सास को अपना दिल दे बैठा, इसके बाद दोनों मिलने का मौका देखते थे। ऐसे में एक दिन उन्हें रंगरलियां मनाते हुए रंगें हाथों पकड़ लिया।

जमुई. सास और दामाद के प्यार का ये मामला बिहार के जमुई जिले के अंतर्गत आने वाले कला गांव का है। यहां एक महिला और पुरुष को रात के अंधेरे में रंगरलियां मनाते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। उन्हें चुपके से जाकर पकड़ा तो लोग देखकर हैरान रह गए। क्योंकि जिस महिला के साथ पुरुष को पकड़ा था, वे रिश्ते में सास और दामाद थे। इस बात की जानकारी जैसे ही बीवी को लगी तो वह दौड़ी दौड़ी आई और फिर पुरुष को पेड़ के बांधकर गांव वालों ने चप्पल जूतों से पिटाई की।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कला में जिस व्यक्ति को गांव वालों ने रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा है उसका नाम सुनील कुमार यादव है वह बघमा गांव का निवासी है। हैरानी की बात तो यह है कि उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद भी वह रिश्तों की मर्यादा लांघकर सास के साथ ही रंगरलियां मनाता हुआ मिला। हालांकि ये सास सगी सास नही होकर मौसी सास थी। लेकिन सास तो सास होती है।

रोज रात को अंधेरा होते ही मिलते थे सास और दामाद

गांव वालों ने बताया कि दोनों रोज रात को अंधेरा होने का इंतजार करते थे। इसके बाद जैसे ही मौका मिलता था। चुपके चुपके मिलने लगते थे। इस बारे में गांव वालों को भनक लग गई थी। इस कारण वे उन्हें पकड़ने की योजना बना चुके थे। हालांकि उन्हें ये नहीं पता था कि ये दोनों कौन हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने दोनों को पकड़ा, इसके बाद उनकी पहचान उजागर हुई।

एक गांव से दूसरे गांव जाते थे मिलने

बताया जा रहा है कि सुनील बघमा गांव का निवासी है। जबकि महिला कला गांव की निवासी है। दोनों रिश्तेदारी में हैं। इस कारण इनका सम्पर्क आसानी से हो गया। ये चोरी चोरी एक दूसरे से मिलते थे। कभी सास बघमा गांव आकर मिलती थी तो कभी सुनील महिला के कला गांव जाकर मिलता था। जिस रात ये दोनों पकड़ाए, उस दिन कला गांव में थे। देर रात जब गांव वालों ने पकड़कर सुनील की पत्नी को बुलाया, तो वह भी गुस्से में लाल होकर आई और अपने पति को पीटना शुरू कर दिया।

सोशल मी​डिया पर वायरल हुआ वीडियो

मौसी सास के साथ दामाद को पकड़ने के बाद गांव वालों ने दामाद को पेड़ से बांधकर​ जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र